रांची (ब्यूरो) । श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) की बैठक संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल की अध्यक्षता में हुई। संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि इस बैठक में महाशिवरात्रि के दिन पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी.साथ ही शिव बारात के आयोजन के लिए कमेटी का भी गठन किया गया.मुख्य आयोजक दीपक ओझा ने कहा कि श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के बैनर तले निकलने वाले शिव बारात का मार्ग होगा पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से शुरू होते हुए बानो मंजिल रोड, हरमू शनि मंदिर, बकरी बाजार, कोतवाली थाना, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से वापस होते हुए, अप्पर बाजार गांधी चौक, महावीर चौक, किशोरी सिंह यादव चौक, रातू रोड चौक से पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा।

ऐतिहासिक बारात होगी

सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष गुलशन मिढ्ढा ने कहा कि शहर की सबसे बड़ी श्री शिव बारात आयोजन केंद्र महासमिति पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) इस बार का शिव बारात ऐतिहासिक निकालेगी और शहर के बहुत सारे गण्यमान्य लोग इस भक्तिमैय कार्यक्रम में जुड़ेंगे और रांची शहर के तमाम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। वहीं समिति के संस्थापक-नंद किशोर सिंह चंदेल, मुख्य संरक्षक-राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी, अजय नाथ शाहदेव, मुख्य संयोजक- संजय पांडे, ललित नारायण ओझा, मुख्य आयोजक-दीपक ओझा, राजू काठपाल, मुख्य सलाहकार-जय सिंह यादव, शैलेश्वर दयाल सिंह, वरिष्ठ संरक्षक-सूरजभान सिंह, हरबिंदर सिंह बेदी, उदय प्रताप सिंह, राकेश सिन्हा, रंजन यादव, राजेश गुप्ता छोटू, ज्योति माथारू, संरक्षक- सोमवित माजी,जीतू साहू, अजय तिर्की, दीपू सिन्हा,उत्तम यादव, नंद किशोर अरोड़ा, विनय सिंह, रमन सिंह बंटी, सुमित सिंह, दिलीप गुप्ता, अशोक यादव, कमलेश यादव, शैलेश नंद तिवारी, अध्यक्ष-गुलशन मिढ्ढा हैं।

ये बने संयोजक संयोजक

वीणाश्री, नेहा गिरी, शिल्पी कुमारी वर्मा समेत अन्य वहीं कार्यकारी अध्यक्ष-नरेश मक्कड़, वरीय उपाध्यक्ष-मन्नू चौधरी, बासु बेरा, सुबीर सेन, लखन, अरविंद सिंह कैलाशी, अजय श्रीवास्तव, कमल मुंजाल, उपाध्यक्ष-आयुष काठपाल, गगनदीप सिंह मिड्ढा, वरुण गेरा, गीतांशु गांधी, जतिन धेई, संस्कार गुप्ता, पीयूष तलेजा, साहिल सरदाना, गीतांशु काठपाल, गीत सचदेवा, अमित वधवा, महासचिव सह कोषाध्यक्ष -जीतू अरोड़ा, सचिव -सागर कुमार सिंह, बिट्टू सिंह, मोनू शर्मा, गिरजा शंकर पेड़ीवाल बारात प्रभारी-संजय सिंह लल्लू, सह बारात प्रभारी-राजीव पांडे, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी-क्षितिज मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष-दीपक बजाज समेत अन्य शामिल हैं।