रांची (ब्यूरो) । आठवां महान गुरमति समागम के सफल समागम की खुशी में गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा,कृष्णा नगर कॉलोनी में रविवार को शुक्राने का दीवान सजाया जाएगा। यह विशेष दीवान दोपहर 3.30 बजे से शाम 6.15 वजे तक सजेगा। दीवान की शुरुआत में दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब जी का सामूहिक पाठ होगा। शाम 4.30 बजे से 5.00 बजे तक स्त्री सतसंग सभा द्वारा शबद कीर्तन होगा। शाम 5 बजे से 5.45 बजे तक हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे।

लंगर चलाया जाएगा

वहीं श्री अनंद साहिब जी के पाठ, अरदास, हुक्मनामा के साथ दीवान की समाप्ति शाम 6.15 बजे होगी। दीवान की समाप्ति के उपरांत सत्संग सभा द्वारा संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया जाएगा। सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह शुक्राने का दीवान पिछले दिनों गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आठवां महान गुरमत समागम के सफल समागम की खुशी में वाहेगुरु का शुक्राना अदा करने के उपलक्ष्य में सजाया जा रहा है।