रांची (ब्यूरो) । भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा, रांची महानगर-जिला की कार्यसमिति बैठक रविवार को उत्सव बैक्वेट हॉल, चांदनी चौक, हटिया, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गोपाल सोनी, संचालन राजकुमार महतो एवम धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राम मनोज साहू ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश मंत्री सह हटिया के विधायक नवीन जायसवाल थे, जबकि अन्य अतिथियों में उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, बलराम सिंह, वरुण साहू, दिलीप स्वर्णकार, अशोक साहू, जितेंद्र वर्मा, सुरेंद्र साहू भी उपस्थित थे।

ओबीसी को मिला अधिकार

विधायक नवीन जायसवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की केंद्र सरकार ने ओबीसी समाज को हक और अधिकार देने का काम किया है, जबकि हेमंत सरकार ने ओबीसी समाज को ठगने का काम किया है। राज्य सरकार ओबीसी को केवल लॉलीपॉप दिखा रही है, जबकि समाज की भलाई के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इसका बदला समाज आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में देगा।

बूथ स्तर पर भूमिका निभाएं

महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने कहा की ओबीसी मोर्चा बूथ स्तर तक अपनी भूमिका निभायेगी। वहीं मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल सोनी ने कहा की वर्तमान सरकार ओबीसी समाज का हक मार रही है। इसके लिए ओबीसी समाज अपने हक के लिए चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बैठक में रेखा मंडल, जेपी यादव, अनिल महतो, राजेश प्रजापति, अमित यादव, अशोक चंचल, उमेश प्रसाद, बिपिन बर्मन, 'योति शंकर साहू, रौनक चौधरी, सभापति महतो, सरोज अग्रवाल, चंदन सिंह, मनीष केशरी, राधे श्याम सहित सभी पधाधिकारी एवम कार्यसमिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।