रांची (ब्यूरो) । शुक्रवार को कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली, दीया और तोरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रंगोली के लिए इको फ्रेंडली तथा स्मोक फ्री विषय निर्धारित था। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में प्राचार्य एके रॉय, श्रावणी मजुमदार, मिनाक्षी सिंह, नम्रता राज, स्मिता सरकार, काजल सिंह, सीमा सिंह, अनामिका मिश्रा, आलोक सिंह, सीमा सहाय, कुणाल मुखर्जी, ममता, सुरीली, सुभाष सिंह, आरएन दूबे, जॉली गोस्वामी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।
विजेता हुए सम्मानित
मौके पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। ग्रुप 'एÓ में क्लास 1 से 4 तक के स्टूडेंट्स ने दीया बनाया। क्लास 5 और 6 के बच्चों द्वारा तोरण तथा क्लास 7 से 10 के बच्चों के द्वारा रंगोली बनाया गया। इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार सिद्धार्थ हाउस को मिला। वहीं द्वितीय पुरस्कार महावीर हाउस, तृतीय पुरस्कार विवेकानंद हाउस तथा चौथा पुरस्कार अशोका हाउस को मिला। कार्यक्रम में शामिल स्टूडेंट्स और शिक्षकों का प्रिंसिपल एके रॉय ने धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में अन्य प्रतियोगिताओं में भी शामिल होने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया।