रांची (ब्यूरो) । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, चौधरी बगान हरमू रोड के पवित्र तत्वावधान में आध्यात्मिक समर कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तीन दिनो तक चला। इस कार्यक्रम में लगभग 130 ब'चों ने भाग लिया। समर कैम्प के आयोजन का मुख्य उदेश्य आने वाली पीढी में जीवन मूल्यों का विकास करना है। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा वर्तमान समय में मानव ने जीवन के सुख सुविधाओं के वस्तुओं से स्वयं को खूब सजाया है। परंतु आत्मिक सुख, शांति, संतोष, दया, करूणा आदि जीवन मूल्य मानव में पूर्णत: समाप्त हो चुके हैं। गुस्से से नाकारात्मक वातावरण बनता है जिससे फिर मन कमजोर हो जाता है। फिर पढऩे में मन नहीं लगता है। स्कूल में झगड़ा करने से और टीचर को गलत बोलने से कभी भी अ'छे विद्यार्थी नहीं बन सकते। किसी को दु:ख देने तथा झूठ बोलने से भी खुद का नुकसान होता है आदि कई मूल्यनिष्ठ बातें समझाई। शिक्षा का उदेश्य ही है- निर्भयता, शक्ति, सहनशक्ति आदि शक्तियों का विकास करके देश के लिए महान विभूतियां तैयार करना जो इस शिविर में तैयार की जा रही है।

आनंद से भर दिया

समाज में कमजोरियां, विषमताएं बढ़ती जा रही हैं। सहज राजयोग द्वारा ब'चों को इन बुराईयों से बचाया जा सकता है। नन्हें ब'चों की रिमझिम ने पूरे वातावरण को उमंग उत्साह और आनंद से भर दिया। कैम्प में ब'चों को उनके जीवन में सफलता और उ'जवल भविष्य के लिए अनेक आवश्यक बातों की गहराई का अवलोकन कराया गया। जैसे एकाग्रता कैसे बढ़ाएं, आज्ञा पालन से ही उन्नति व सफलता आदि बातों पर उनके निजी जीवन को और साफ व सुन्दर करने का प्रयास किया गया। ब'चों में गजब का उमंग उत्साह देखने में आ रहा था। खेल कृद व अनेक प्रकार की प्रतियोगिता ब'चों को जीवन सदा हर परिस्थिति को खेल और सदा अव्वल आने का उदेश्य दे रही थी जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कैम्प में ब'चों का हनर उनके अन्दर से सामने प्रत्यक्ष दिख रहा था जो देखने योग्य था। ब'चों के साथ आए उनके माता-पिता भी बहुत प्रभावित थे। समर कैम्प के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में ब'चों ने भाग लिया तथा अव्वल आने वाले ब'चों को कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी निर्मला के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञातब्य हो चौधरी बगान, हरमू रोड, ब्रह्माकुमारी केन्द्र में प्रतिदिन नि:शुल्क ज्ञान-योग कार्यक्रम उपल्ध है।