रांची : इंतजार की घडि़या खत्म हुईं। शुक्रवार से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के बीच कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत होने जा रही है। वैक्सीनेशन के लिए गुरुवार की देरशाम तक रांची में तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पांच-पांच केंद्रों पर 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका दिया जाएगा। इन सभी टीकाकरण केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। शहरी क्षेत्र अंतर्गत कोल्ड चेन प्वाइंट पर भी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो निर्धारित टीकाकरण केंद्रों के लिए टीका का वितरण सुनिश्चित करेंगे।

शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंट

1.एटीआइ हॉस्टल कैंपस, आइआइएम रांची के पास

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- बीरेंद्र कुमार

2. सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट स्कूल, बरियातू रोड।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-अनिल कुमार सिंह

3. वीमेंस कालेज (साइंस ब्लॉक) सर्कुलर रोड।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- रूपेंद्र कुमार

4. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- सनी चौधरी

5. संत जेवियर स्कूल, डोरंडा।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- सत्येंद्र कुमार पाल

रूरल क्षेत्र में वैक्सीनेशन सेंटर

1. खलारी, चुरी पंचायत।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- रामपुकार प्रजापति

2. सीएचसी सिल्ली, ओल्ड हॉस्पिटल

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- दीपेश किस्कू

3. तमाड़ पूर्वी, बुनियादी स्कूल।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- आशीष खलखो

4. प्रोजेक्ट हाई स्कूल नामकुम, बरगावां पंचायत।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- फुलेश बैठा

5. मांडर पंचायत भवन, मांडर।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- राजदेव मुंडा

रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य

8 से 44 वर्ष तक की आयु के सभी व्यक्ति कोरोना का टीका लेने हेतु पंजीकरण करा सकते हैं। सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोरोना का टीका निश्शुल्क दिया जाएगा। 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोग गूगल प्ले स्टोर से कोविन एप डाउनलोड कर अथवा <द्ग>द्धह्लह्लश्च://ह्यद्गद्यद्घह्मद्गद्दद्बह्यह्लह्मड्डह्लद्बश्रठ्ठ.ष्श्र2द्बठ्ठ.द्दश्र1.द्बठ्ठ ¨लक पर क्लिक कर पंजीकरण करवा सकते है। ज्ञात है कि 18 से 44 वर्ष तक की आयु के सभी लोगों को टीकाकरण हेतु पूर्व में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।