nandini.sinha@inext.co.in

Ranchi : तारा शाहदेव और रंजीत सिंह कोहली की चर्चा इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। लेकिन, धोखे में रखकर शादी करने, शादी से पहले अपने बारे में झूठी जानकारियां देने, शादी के बाद प्रताडि़त करने और किसी बात को लेकर दबाव डालने जैसे मामलों का शिकार होनेवाली तारा शाहदेव की तरह और भी कई महिलाएं हैं। रांची में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं और पिछले कुछ दिनों से तारा शाहदेव प्रकरण के हाईलाइट होने के दौरान भी ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं। इन मामलों में नौकरी को लेकर झूठी जानकारी देना, एजूकेशनल क्वालिफिकेशन को लेकर झूठ बोला जाना, सोशियो-इकोनॉमिक स्टेटस की गलत जानकारी देना आदि मुख्य मुद्दे हैं।

ज्यादातर मामले अपर व मिडिल क्लास के लोगों के

राज्य महिला आयोग के लीगल एडवाइजर एके झा बताते हैं कि आयोग में लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं, जिनमें शादी से पहले और शादी के बाद दी गईं जानकारियों में अंतर मिला है। ऐसी ही झूठी जानकारियों की वजह से रिश्ते टूटने के कगार पर आ जाते हैं। इनमें ज्यादातर मामले मिडिल क्लास और अपर क्लास के लोगों के हैं। अधिकतर मामलों में आयोग की ओर से काउंसलिंग की जा रही है और दोनों पक्षों के बीच तालमेल बैठाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, महिला थाना प्रभारी हेलेन सोय बताती हैं कि पिछले एक महीने में थाना में क्भ् से ज्यादा ऐसे मामले आए, जिनमें शादी से पहले लड़के की नौकरी की गलत जानकारी दी गई।

पहले से शादीश्ाुदा था पति

रांची की मनीषा शर्मा (बदला हुआ नाम) की शादी को अभी तीन महीने हुए हैं। शादी के महज डेढ़ महीने के अंदर ही मनीषा अपने मायके वापस आ गईं। मनीषा का पति अनिकेत पहले से शादीशुदा होने के साथ-साथ एक बच्चे का पिता भी है। मनीषा का यह मामला कोतवाली थाना पहुंचा है।

शादी के बाद पता चला जॉबलेस और नशे का आदी है पति

कांके रोड की रूपा (बदला हुआ नाम) की अरेंज्ड मैरिज पिछले साल मई में गोपालगंज, बिहार के आनंद से हुई थी। रूपा के मां-बाप ने शादी में सात लाख रुपए खर्च भी किए। लड़का पक्ष द्वारा उन्हें बताया गया था कि आनंद एक मीडिया हाऊस में अच्छे पोस्ट पर काम करता है। शादी के बाद पता चला कि आनंद जॉबलेस था और उसे नशे की लत है। आनंद शादी के बाद रूपा के साथ मारपीट भी करता था। शादी के क्भ् दिन बाद ही रूपा मायके आ गई और अब वह एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगा रही।

लड़के ने नौकरी की गलत जानकारी दी

मैट्रीमोनियल वेबसाइट के मार्फत हरमू की रितु (बदला हुआ नाम) की अरेंज्ड मैरिज पिछले साल दिसंबर में जमशेदपुर के साहिल से हुई थी। वेबसाइट पर लड़के के जॉब स्टेटस को गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़ा बताया गया था। पर, शादी के बाद पता चला कि लड़का जॉबलेस भी है और उसपर धोखाधड़ी का केस भी चल रहा है। लड़की को रांची लाया गया और यह मामला रांची महिला थाना पहुंचा।

शादी से पहले एमए पास बताई गई लड़की बाद में निकली अनपढ़

रातू रोड के अमित को अपनी पत्नी से छुटकारा चाहिए। इस मामले को लेकर वह महिला थाना भी पहुंचा। अमित के मुताबिक, शादी से पहले जिस लड़की को एमए पास बताकर उसकी पत्नी बनाया गया, वह न सिर्फ अनपढ़ निकली, बल्कि उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। मामले में फिलहाल महिला थाना की ओर से काउंसलिंग की गई है।

पिछले एक महीने में महिला थाना में आए मामले

- लड़के की नौकरी को लेकर शादी से पहले गलत जानकारी देने को लेकर आए मामले : क्भ् से ख्0

- एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले : क्0 से क्भ्

- लड़कियों की झूठी जानकारी देकर हुई शादियों के मामले : भ् से 8