रांची (ब्यूरो): हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की, जो 19 जून से 26 जून तक डबलिन, आयरलैंड में आयोजित की जाएगी। जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ खेलेगी। 20 सदस्यीय जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा की तीन खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, महिमा टेटे और दीपिका सोरेंग का चयन हुआ है। ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के नियमित सदस्य है, वही सिमडेगा के करतागुडी की रहने वाली दीपिका सोरेंग जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में पहली बार चुनी गई है। सिमडेगा के ही बडक़ी छापर की रहने वाली और ओलंपियन सलीमा टेटे की छोटी बहन महिमा टेटे भी पहली बार जूनियर भारतीय महिला टीम में चयनित किया गया है। ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग फॉरवर्ड, जबकि महिमा टेटे डिफेंडर है।
पहला मैच 19 जून को
भारत का पहला मैच 19 जून को मेजबान आयरलैंड से, 20 जून को नीदरलैंड से, 22 जून को यू्क्रेन से और 23 जून को यूएसए से होगा। राउंड-रॉबिन मैचों के बाद, शीर्ष दो टीमें 26 जून को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें उसी दिन कांस्य पदक प्ले-ऑफ मैच खेलेंगी। जूनियर भारतीय महिला हॉकी की टीम में झारखंड के तीन खिलाडिय़ों के चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी। हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह उपाध्यक्ष हॉकी मनोज कोनबेगी ने तीनों खिलाडिय़ों को भारतीय टीम में चुने जाने पर बधाई दी।