बना हुआ है लो प्रेशर
बारिश की वजह कॉस्टल आंध्रप्रदेश और साउथ तमिलनाडु में बना लो प्रेशर  है। इस लो प्रेशर के बे ऑफ बंगाल के टर्फ लाइन से जुडऩे के कारण ही बारिश भी हो रही है। हालांकि, सैटरडे को आसमान के साफ होने की संभावना बनी हुई है।

मॉनसून की विदाई
आईएमडी रांची सेंटर के वर्किंग डायरेक्टर जेएस जोजो बताते हैैं कि  21 अक्टूबर को ही साउथ वेस्ट मॉनसून इंडिया से वापस लौट चुका है, पर नॉर्थ ईस्ट मॉनसून के कारण बारिश के आसार बने हुए हैैं। इस वजह से साउथ इंडिया में ज्यादा बारिश होती है, पर इसका अफेक्ट झारखंड के कई एरियाज में पड़ता है।

ठंड का हो रहा है अहसास
अक्टूबर महीने का लास्ट वीक शुरु होने का है, फिर भी बारिश हो रही है। इस वजह से टेंपरेचर गिरा है और रांचीआइट्स को ठंड का अहसास होने लगा है। फिलहाल रांची का मैक्सिमम और मिनिमम टेंपरेचर  सामान्य से तीन डिग्र्री सेल्सियस नीचे है। यही वजह है कि सुबह और शाम में ज्यादा ठंड महसूस हो रही है।