रांची (ब्यूरो) । रांची टाटा मार्ग एनएच - 33 फोरलेन बनाकर लगभग तैयार है। रांची से टाटा के बीच दो जगहों पर टोल टैक्स की वसुली की जा रही है। मगर तमाड़ प्रखंड में फोरलेन निर्माण में कई कार्य अधुरा छोड़ दिया गया है। तमाड़ प्रखंड में स्थित कांची नदी स्थित पुल का निर्माण सही तरीके से नहीं होने के कारण यहां प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और दर्जनों लोग दुर्घटना में मौत के शिकार हो चुके हैं। प्रखंड क्षेत्र में दो जगह तमाड़ रायडीह मोड़ एवं दिउड़ी मन्दिर में फलाई ओवर बनाया गया है। रात में रौशनी के लिए फ्लाईओवर में लाइट लगाई गई है। मगर अब तक फ्लाईओवर का एक लाइट भी नहीं जला है और लोग अंधेरे में फ्लाईओवर का उपयोग कर रहे हैं। इससे लोग कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। मगर फोरलेन कंपनी या एनएचआई की ओर से कोई पहल नहीं की गई है।

बाबा दरबार में लगाई हाजरी

रायल चैलेजंर बेंगलौर आरसीबी के खिलाड़ी एवम् सदस्य मनोहर केडिया के दामाद स्वप्निल सिंह ने बाबा के दरबार में हाजरी लगाई।