रांची : झारखंड पुलिस ने 12 हार्डकोर बड़े नक्सलियों-उग्रवादियों का पोस्टर जारी कर आम जनता से सहयोग मांगा है। पोस्टर के जरिये लोगों से आग्रह किया गया है कि नक्सलियों की सूचना दें और इनाम पाएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और नक्सलियों पर रखे गए इनाम की राशि सूचना देने वालों को दी जाएगी। इनामी राशि में एक करोड़ तक के नक्सली शामिल हैं, यानि सूचना देकर एक करोड़ रुपये इनाम हासिल करने यह बेहतर मौका है।

डीआईजी को भी बता सकते हैं

पुलिस की अपील है कि इनामी नक्सलियों व इनकी संपत्ति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को या डीआइजी रांची को 9431706118 पर, डीआइजी कोल्हान को 9431706135 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को 9431706480 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को 9431706136 पर, पुलिस अधीक्षक खूंटी को 9431706116 पर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां को 9431706529 तथा पुलिस अधीक्षक चाईबासा को 9431706451 पर सूचित करे। सूचना देने वाले को उग्रवादियों के नाम के सामने अंकित राशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायगी।

ये हैं इनामी नक्सली, जिनका जारी हुआ पोस्टर

- मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर : मदनडीह, थाना - पीरटांड़, जिला - गिरिडीह। ईनाम की राशि-1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)।

- प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा : जादवपुर, जिला-24 परगना, पश्चिम बंगाल। ईनाम की राशि- 1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)।

- अनल दा उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश : झरहा बालेथान, थाना - पीरटांड, जिला-गिरिडीह। ईनाम की राशि - 1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)।

- असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर : उत्तर फुलचक, थाना - चंदकोणा, जिला - पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल। ईनाम की राशि 1,00,00,000 (एक करोड़ रुपये)।

- चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हांसदा : बेलाटांड (जोनराबेडा), थाना -पीरटांड, जिला -गिरिडीह। ईनाम की राशि - 25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये)।

- लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा : बंशी टोला, थाना-नवाडीह, जिला-बोकारो। ईनाम की राशि- 25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये)।

- मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभिषण उर्फ कुम्बा मुर्मू : घोड़ाबंधा, थाना- बरवाअड्डा, जिला-धनबाद। ईनाम की राशि- 25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये)।

- अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव : नवाडीह, थाना-पीरटांड़, जिला-गिरिडीह। ईनाम की राशि- 25,00,000 (पच्चीस लाख रुपये)।

- अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा : तमराना, थाना-तमाड़, जिला-रांची। ईनाम की राशि- 15,00,000 (पन्द्रह लाख रुपये)।

- सुरेश सिंह मुंडा : बारूहातु, थाना-बुंडू, जिला-रांची। ईनाम की राशि- 15,00,000 (पन्द्रह लाख रुपये)।

- जीवन कंडुलना उर्फ पतरस कंडुलना : जापुद, थाना-रनिया, जिला-खूंटी। ईनाम की राशि- 10,00,000 (दस लाख रुपये)।

- महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक : दारूदा, थाना-ईचागढ़, जिला-सरायकेला-खरसावां। इनाम की राशि - 10,00,000 (दस लाख रुपये)।