रांची (ब्यूरो) । शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड प्रदेश का एक शिष्ठमंडल झारखंड के राज्यपाल डॉ सीपी राधाकृष्णन से मिलकर 14 से 17 जून तक आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला अभ्यास वर्ग की जानकारी दी। राज्यपाल ने कार्यक्रम के आयोजन एवं इसकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। शिष्ठमंडल में न्यास के प्रांत अध्यक्ष प्रो रमन झा (कुलपति इक्फाई विश्वविद्यालय), प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव (पूर्व कुलपति कोयलांचल विश्वविद्यालय) एवं न्यास के क्षेत्रीय संयोजक एवं सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो विजय कुमार सिंह थे। न्यास के क्षेत्र संयोजक एवं इस कार्यशाला के संयोजक प्रो विजय कुमार सिंह ने बताया कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रांगण में आगामी 14 से 17 जून तक पूरे देश से शिक्षाविद एवं न्यास के 400 प्रतिनिधि आएंगे। इसकी तैयारी भी चल रही है तथा इसके लिए कई समितियां बनी हैं।

ये हैं समिति में

स्वागत समिति में अध्यक्ष के नाते सांसद (राज्यसभा) डॉ प्रदीप वर्मा हैं, जबकि महामंत्री आशा लकड़ा, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति एवं जनजाति आयोग, नई दिल्ली है। कार्यशाला में प्रमुख रूप से शिक्षाविद डॉ अतुल भाई कोठारी (राष्ट्रीय सचिव,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), प्रो पंकज मित्तल (राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारतीय विश्वविद्यालय महासंघ की महासचिव), एवं कई कुलपति भाग लेंगे। राष्ट्रीय कार्यशाला सह अभ्यास वर्ग में व्यवस्था प्रमुख - अमरकांत झा एवं सह व्यवस्था प्रमुख डॉ पीयूष रंजन, कुलसचिव झारखंड राय विश्वविद्यालय बनाये गए हैं।