रांची : सिटी के साथ ही पूरे झारखंड में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरुआत होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस दिन यहां के 129 केंद्रों पर इस महाअभियान की एक साथ लां¨चग होगी। लां¨चग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो केंद्रों पर टीका लेने वाले लाभुकों से वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए बात भी करेंगे। इसके लिए रांची सदर अस्पताल के अलावा सिंहभूम के एक अस्पताल का चयन किया गया है। बताया जाता है कि झारखंड में भी सीरम कंपनी का कोविशील्ड वैक्सीन लगेगी। एक-दो दिनों में वैक्सीन की खेप पुणे से सीधे झारखंड पहुंचने की संभावना है। रांची एयरपोर्ट के अलावा वेयर हाउसों से साइटों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।

तैयारियों का जायजा

रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कांफ्रें¨सग के माध्यम से राज्य में टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया। इस क्रम में पूर्वाभ्यास के दौरान 'कोविन' पोर्टल पर सामने आई तकनीकी समस्याओं को दूर किया गया। साथ ही, झारखंड पहुंचने वाले टीके के रखरखाव से लेकर उसे साइटों तक पहुंचाने के लिए की गई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्य से इस वीडियो कांफ्रें¨सग में स्वास्थ्य सचिव डा। नितिन मदन कुलकर्णी, अभियान निदेशक रविशंकर शुक्ला, राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा। अजित प्रसाद आदि शामिल हुए।

1.5 लाख हेल्थ वर्कर व दो लाख फ्रंटलाइनर

टीकाकरण की शुरुआत एक साथ होगी। झारखंड में चरणबद्ध ढंग से 99.89 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाने की तैयारी है। हालांकि, पहले चरण में लगभग 1.5 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके बाद चिह्नित दो लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। अगले चरण में 50 साल से अधिक उम्र के लगभग 62.97 लाख लोगों तथा 50 साल से अधिक उम्र वाले वैसे लोगों जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर और फेफड़े के रोग से ग्रसित हैं, उन्हें टीका लगाया जाएगा। इनकी अनुमानित संख्या लगभग लगभग 33.42 लाख है।

लेनी होगी दो डोज

कोरोना टीका के दो डोज दिए जाएंगे, जिनके बीच चार सप्ताह अर्थात 28 दिनों का अंतर होगा। पहली डोज के दो या तीन हफ्ते में एंटीबॉडी बनने शुरू हो जाएंगे। पहले डोज से हमारे शरीर में वायरस के खिलाफ प्राइ¨मग होती है। इस दौरान पूरी प्रतिरक्षण नहीं हो पाता। बूस्टर के रूप में दूसरी डोज दी जाएगी, जिससे शरीर में वायरस के विरुद्ध प्रतिरक्षा पूरी तरह विकसित हो सके। इससे शरीर वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

सिटी के 10 प्राइवेट हॉस्पिटल्स में होगा ड्राई रन

रांची : रांची के निजी अस्पतालों में भी कोविड वैक्सीन के लिए ड्राइ रन का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन डा। वीबी प्रसाद ने बताया कि वैक्सीन को लेकर सिर्फ सरकारी अस्पताल ही नहीं, निजी अस्पताल को भी सजग रहना होगा। ड्राइ रन के लिए 10 निजी अस्पतालों की सूची बन चुकी है। इनमें ड्राइ रन यानी रिहर्सल का प्रस्ताव भी तैयार किया जा चुका है। संभावना जताई जा रही है कि मंगलवार को इन अस्पतालों में ड्राइ रन किया जाएगा। बीते दिनों सदर अस्पताल समेत जिले भर के विभिन्न सीएचसी में ड्राइ रन का आयोजन किया गया था रिहर्सल के दौरान 28 स्वास्थ्य कर्मियों का चयन कर उन्हें वैक्सीन दिया गया था।

इन प्राइवेट हॉस्पिटल्स में ड्राई रन

मेडिका

मेदांता

ऑर्किड

राज हॉस्पिटल

देवकमल

मां रामप्यारी अस्पताल

सेंटेविटा

रानी चिल्ड्रेन

सेवेंथ पाल्म ---