RANCHI(05 Nov): यूजीसी नेट की परीक्षा रविवार को रांची के ख्म् सेंटरों पर सीबीएसई द्वारा ली गई। 7भ् परसेंट कैंडिडेट्स प्रेजेंट हुए। कुल ख्0 हजार कैंडिडेट्स को एग्जाम देना था। एग्जाम हॉल से बाहर निकल रहे कैंडिडेट्स ने कहा कि फ‌र्स्ट पेपर के क्वेश्चन से राहत मिली, जबकि थर्ड पेपर के क्वेश्चंस कठिन थे। नेट के सिटी को-ऑर्डिनेटर सह डीएवी के डायरेक्टर एमके सिन्हा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण रही। कहीं से छात्रों के निष्कासन की कोई सूचना नहीं है।

 

सीबीएसई अफसर पहुंचे सेंटर

फ‌र्स्ट सीटिंग का एग्जाम सुबह 9.फ्0 से क्ख् बजे और सेकेंड सीटिंग की परीक्षा ख् से ब्.फ्0 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने विभिन्न सेंटरों पर फ्म् पर्यवेक्षक तैनात किए थे। इसके अलावा सीबीएसई से पहुंचे अधिकारियों ने सभी केंद्रों पर घूम-घूम कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। पहली बार जिला पुलिस प्रशासन ने सेंटरों का इंस्पेक्शन किया।

 

ब्0 परसेंट मा‌र्क्स है जरूरी

फ‌र्स्ट पेपर में म्0 प्रश्न थे, जिसमें भ्0 का आंशर देना था। ब्0 परसेंट मा‌र्क्स लाना जरूरी है। एससी और एसटी के लिए फ्भ् परसेंट मा‌र्क्स जरूरी हैं। सेकेंड पेपर में सब्जेक्ट से रिलेटेड भ्0 क्वेश्चंस थे। ये सभी प्रश्न अनिवार्य थे। इसमें भी ब्0 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। इसी प्रकार तीसरे पेपर में विषय से संबंधित 7भ् प्रश्न थे। इसमें भ्0 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है।

 

 

नहीं था आइडी, एंट्री के लिए लिखना पड़ा अप्लीकेशन

परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.फ्0 बजे से ही परीक्षार्थी जुटने लगे थे। केंद्र पर कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया जा रहा था। सभी सेंटर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। बॉल प्वाइंट पेन विद्यार्थी खुद लाए थे। इस बार सीबीएसई ने पेन नहीं देने की बात कही थी। घड़ी ले जाने की अनुमति नहीं थी। सभी रूम में पहले से ही घड़ी लगवा दी गई थी। डीएवी कपिलदेव केंद्र पर कई परीक्षार्थी पहचानपत्र नहीं लाए थे। इन्हें सीबीएसई के नाम से एक आवेदन लिखवाने के बाद प्रवेश दिया गया।