रांची: रांची में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण पूरा शहर परेशान है। अस्पतालों में बेड की कमी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों को किसी भी तरह की नॉर्मल बीमारी होने पर ऑनलाइन डॉक्टर से सलाह लेने की सुविधा उपलब्ध कराई है। रांची जिला प्रशासन ने रिटायर्ड डॉक्टर, प्रैक्टिशनर डॉक्टर, जो प्राइवेट या सरकारी संस्थान में अपनी सेवा दे रहे हैं, वो रांची के लोगों को ऑनलाइन परामर्श दे सकते हैं। रांची जिला प्रशासन ने एक नंबर 9693292889 जारी करके लोगों से सहयोग मांगा है कि जो भी डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टॉफ वॉलेंटरी सेवा करना चाहते हैं, वो सहयोग कर सकते हैं, ताकि रांची के लोगों को बचाया जा सके। इसके तहत खासकर होम आइसोलेशन वाले मरीजों की बड़ी हेल्प हो सकेगी।

10 डॉक्टर्स ने दी स्वीकृति

रांची जिला प्रशासन की अपील के बाद रांची के 10 डॉक्टर्स ने ऑनलाइन इलाज करने के लिए वॉलेंटरी सहयोग देने का निर्णय लिया है। सभी डॉक्टर्स ने जिला प्रशासन को अपना नंबर उपलब्ध कराया है, ताकि वैसे मरीज जो घर पर हैं, और उनको किसी तरह की परेशानी हो तो वो डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। इसका मकसद है कि लोगों को अस्पताल का चक्कर न लगाना पड़े। अगर छोटी मोटी कोई परेशानी है तो ऑनलाइन परामर्श लेकर इलाज करवा सकते हैं।

डॉक्टर्स की बन रही लिस्ट

जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि रांची के लोगों को घर पर ही ऑनलाइन डॉक्टरों का परामर्श देने के लिए डाटा बनाया जा रहा है। इसमें जेनरल फि जिशियन, गाइनेकोलॉजिस्ट, एमबीबीएस, साइकियाट्रिस्ट, ऑर्थोपेडिक सहित अलग-अलग विभागों के डॉक्टर्स की लिस्ट तैयार की जा रही है। इन डॉक्टर्स का व्हाट्सएप नंबर पब्लिकली अनाउंस किया जाएगा। जिन लोगों को भी किसी भी तरह की परेशानी होगी, वो ऑनलाइन परामर्श लेकर अपना इलाज करा सकते हैं।

व्हाट्सएप या वीडियो कॉल

डॉक्टर्स का जिला प्रशासन द्वारा नंबर जारी किया जाएगा। उनसे लोग व्हाट्सएप या वीडियो कॉल के सहयोग से भी ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। इन डॉक्टर्स द्वारा लोगों को घर बैठे उनको चिकित्सीय सलाह दी जाएगी। लोगों को सिर्फ डॉक्टरों की सलाह को मानना है। डॉक्टर जैसे दवा और जो एडवाइस देंगे, उसे फ ॉलो करना है।

3-4 घंटे होगा टाइम

जिन डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की जा रही है, उनको हर दिन उनके समय के अनुसार तीन से चार घंटे का समय तय किया जाएगा। इस दौरान उनको अपना मोबाइल नंबर ऑन रखना होगा। उस दौरान जितने भी लोग उनको परामर्श के लिए फोन करेंगे, उनको सलाह दी जाएगी।