क्त्रञ्जन्हृष्ट॥ढ्ढ : धनबाद में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। नए विश्वविद्यालय के गठन को लेकर राज्य सरकार प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस प्रस्ताव को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को भेजा जाएगा। केंद्र की स्वीकृति मिलने के बाद विश्वविद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह झारखंड का छठा विश्वविद्यालय होगा, जबकि अलग राज्य बनने के बाद स्थापित होने वाला पहला विश्वविद्यालय होगा।

नेताअेां ने दी सीएम को बधाई

कोयलांचल यूनिवर्सिटी की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास को कोयलांचल से जुड़े नेताओं ने बधाई दी है। राजस्व, भूमि सुधार, कला और खेलकूद मंत्री अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि कोयालांचल का यह सालों से सपना था जो अब साकार होगा। यहां के छात्रों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है। इसके लिए सभी लोग बधाई के पात्र हैं। अब कोशिश है कि जल्द से जल्द यह विश्वविद्यालय धरातल पर उतरे।

23 कॉलेज होंगे शामिल

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से इतर विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय का गठन होगा। इस विश्वविद्यालय के अधीन धनबाद, बोकारो और गिरिडीह जिले के अंतर्गत आनेवाले 18 अंगीभूत कॉलेज व संबंद्ध कॉलेज आएंगे। इस बाबत इन कॉलेजों के साथ विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी व अधिकारियों की जल्द बैठक होगी, जिसमें हर पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

झारखंड का छठा विश्वविद्यालय होगा कोयलांचल विश्वविद्यालय

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय राज्य का छठा विश्वविद्यालय होगा। यहां फिलहाल पांच विश्वविद्यालय हैं जिनमें रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग, सिद्धो-कान्हू यूनिवर्सिटी दुमका, नीलाम्बर-पीताम्बर यूनिवर्सिटी पलामू और कोल्हान यूनिवर्सिटी चाइबासा शामिल है। इसके अलावा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके के अलावा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ( 2009) और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी यहां स्थित है।