रांची (ब्यूरो) । संत जेवियर्स कॉलेज, रांची में नए छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन को किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम को सुचारू से चलने के लिए नए विद्याथियों को विभाग के आधार पर पांच सत्र में बांटा गया था। कॉलेज मैनेजमेंट टीम एवं सभी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक की उपस्थिति ने नए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

विजन के बारे में बताया

कॉलेज के रेक्टर डॉ। फा। अलेक्सियस एक्का ने विद्यार्थियों को जेसुइट एजुकेशन के इतिहास एवं विरासत के बारे में बताया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ फा। नबोर लकड़ा ने छात्रों को कॉलेज के मिशन व विजन के बारे में अवगत कराया। विद्यार्थियों को नयी शिक्षा प्रणाली 20 के बारे एवं कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। विभाग के प्रमुखों ने विभाग ने विभाग एवं शैक्षणिक आवश्यकता तथा चुनौतियों के बारे में विद्यार्थियों के सम्मुख अपनी बातों को रखा। मौके पर कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ। फा। रोबर्ट प्रदीप कुजूर, डॉ। फा। अजय मिंज, प्रो। बीके सिन्हा, विभिन्न विभागों के प्राध्यापक एवं नए सत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे।

आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत

भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत हुई। झारखंड में इस अभियान की शुरुआत बुधवार को आड्रे हाउस रांची में हुई। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में अहम योगदान निभाने के लिए गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ और झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण सिंह समेत अन्य मौजूद थे।