रांची (ब्यूरो) । डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु रांची में गुरुवार को डॉ तापस घोष ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य विनय कुमार पाण्डेय सेवानिवृत्त हुए थे। पदभार ग्रहण कर उन्होंने कहा कि डीएवी, बरियातु की गिनती एक अच्छे स्कूल में होती है। हमें इसे और भी आगे लेकर जाना है। विद्यार्थियों के अनुशासन और एकेडमिक के साथ अभिभावकों उनके बच्चों की तरक्की से जोडऩा है। शिक्षकों ने उनका स्वागत किया और उनके हर प्रयास में अपनी पूर्ण सहभागिता का आश्वासन दिया।

विकसित भारत की सोच वाला बजट

केंद्र सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षाविद्

डॉ भारद्वाज शुक्ल ने कहा है कि इस आम बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह बजट विकसित भारत की सोच पर आधारित भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। इसमें रेलवे, स्टार्टअप, गरीब ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस किया गया है। इस बजट में रिसर्च और इनोवेशन पर एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर रिसर्च और इनोवेशन पर विशेष जोर दिया गया है। इसमें 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपए इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है।