-मामला सुखदेवनगर थाने का, पीडि़ता के आवेदन पर दर्ज कर ली एफआईआर

RANCHI(9 Feb): रांची पुलिस का सुखदेवनगर थाना एक ऐसा थाना है, जो मामले की जांच किए बगैर और घरेलू झगड़े को महिला थाना भेजने के बजाय पीडि़ता पक्ष के आवेदन पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में न सिर्फ लड़के को लपेटा गया, बल्कि उसके परिजनों का भी नाम दहेज उत्पीड़न केस में दर्ज करवा दिया। आरोपी पक्ष लातेहार का रहनेवाला है। जबकि पीडि़ता पक्ष रातू रोड का है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, लातेहार के युवक ने एक युवती से पहले प्रेम किया। फिर दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इसी क्रम में लड़की के परिजनों ने दोनों का कोर्ट मैरिज करवा दिया। फिर, युवक अपनी पत्‍‌नी को लेकर रातू स्थित मकान में चला गया। शादी के एक साल बाद लड़की ने अपने ही पति पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न संबंधी आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दजर्1 कर लिया।

केस दर्ज कर आईओ बुला रहा थाने

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इस मामले के अनुसंधानकर्ता आरोपी युवक को फोन कर थाना बुलाने लगा। फिर, उसे फोन पर कहा गया कि वह जहां भी रहेगा, उसे पकड़ कर लाएंगे? आरोपी पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने केस रजिस्टर्ड करने से पहले न उनलोगों को बुलाए बगैर ही केस दर्ज कर लिया। परिजन अब अदालत से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश में जुटे हैं।

वर्जन

सुखदेवनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। पुलिस यह देखेगी कि उस आवेदन पर जांच पहले क्यों नहीं हुई, प्राथमिकी दर्ज क्यों की गई।

-भोला प्रसाद सिंह, डीएसपी, कोतवाली