RANCHI : एक विवाहिता ने अपने पति पर उसे रांची लाकर छोड़ने का मामला दर्ज कराया है तो पति ने उसके खिलाफ पांच लाख के गहने की चोरी करने की रिपोर्ट बिहार के मुंगेर थाने में दर्ज कराई है। मुंगेर पुलिस को विवाहिता की तलाश है तो रांची महिला थाना को उसके पति की, ताकि दोनों के बीच विवाद का निपटारा किया जा सके।

क्या है पूरा मामला

विवाहिता ने महिला पुलिस थाना को जो बताया उसके मुताबिक, राजन नाम के एक युवक से दो साल पहले फेसबुक के जरिए फ्रेंडशिप हुई थी। इसके बाद रांची में उन दोनों की मुलाकात हुई। यहां एक होटल में राजन ने जबरन उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद जब उसे शादी करने को कहा तो वह उसे मुंगेर ले गया। यहां साथ में रह रहे थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद वह उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने लगा। उसे घर में ही बंधक बना दिया गया। एक दिन मौका मिलने पर वहां से भाग निकली। रांची आकर महिला थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की काउंसलिंग चल ही रही थी कि उसने गहना चोरी की रिपोर्ट मुंगेर थाने में दर्ज करा दी।