रांची (ब्यूरो) । रांची गौशाला न्यास में रविवार की प्रात: 10.30 बजे चिन्मय मिशन रांची के आचार्य पूज्य स्वामी परिपूर्णानंद ने गौ पूजन एवं गौ सेवा कर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सर्वप्रथम रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं गौशाला ट्रस्टी राजकुमार टिबडेवाल के द्वारा अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया। स्वामी ने अपने उदगार व्यक्त किया और कहा कि गोपाल कृष्णचंद्र जी ने अपने अवतार काल में गौ सेवा करने की अद्भुत प्रेरणा समाज को दी थी मुझे रांची गौशाला आने का एवं गौ सेवा करने का मौका मिला यहां आकर अत्यंत आनंद कि अनुभूति हुई। आपकी पूरी कार्य समिति का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

कार्य समिति की बैठक

इसके पश्चात प्रथम कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई इसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार ने आए हुए पदाधिकारियों, ट्रस्टी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहां की आने वाले तीन वर्षों में आप सभी के सहयोग से रांची गौशाला न्यास का नाम एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का कार्य करूंगा। मंत्री प्रदीप राजगढिय़ा ने बैठक का संचालन किया और भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। बैठक में कई विभागों पर चर्चा हुई। सभी के लिए संयोजक नियुक्त किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ट्रस्टी उपाध्यक्ष रतन कुमार जालान, राजकुमार टिंबडेवाल, सज्जन सर्राफ, किशोरी लाल चौधरी, अध्यक्ष पुनीत कुमार पोद्दार, मंत्री प्रदीप राजगढिय़ा, उपाध्यक्ष एसएन राजगढिय़ा, संयुक्त मंत्री राजेंद्र बंसल, सुरेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य प्रेम मित्तल, मनीष लोधा, कमल खेतावत, गजानंद अग्रवाल, ओम प्रकाश छापाडीया,भरत बगडिय़ा, प्रकाश काबरा काशी प्रसाद कनोई, वासुदेव भाला ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह जानकारी प्रवक्ता मनीष लोधा ने दी।