RANCHI:भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान चकला ओरमांझी में झारखंड वनरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की शारीरिक योग्यता जांच को लेकर आम लोगों की एंट्री टाइम में बदलाव किया गया है। 7 दिसंबर से ख्फ् दिसंबर तक आम लोगों के प्रवेश का समय दोपहर क्ख्.फ्0 बजे से होगा। सिर्फ क्क्, क्फ् व क्8 दिसंबर को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार आम लोगों की एंट्री होगी। मालूम हो कि नव वर्ष के आगमन को लेकर काफी संख्या में पर्यटकों का रांची आना शुरू हो गया है। ऐसे में जैविक उद्यान में लोगों की भीड़ बढ़ना लाजिमी है, लेकिन वनरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा की वजह से बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए समय में बदलाव करना पड़ा है।

स्कूली बच्चों ने देखा थ्ा्रीडी शो

पिठौरिया के जमुरई स्थित सनातन विद्या निकेतन में बच्चों के लिए स्पेशल थ्री डी शो चलाया गया। बुधवार को प्री नर्सरी से क्लास नाइंथ तक के स्टूडेंट्स के लिए यह कार्यक्रम आयोजित था। शो में बच्चों की लोकप्रिय डायनासोर और हॉरर मूवी दिखाए गए। शो का इंतजाम ओकेज थ्री डी फिल्म्स की ओनर अन्नू शर्मा की ओर से किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल स्वप्ना पांडेय ने कहा कि इससे बच्चों को मॉडर्न टेक्निक की जानकारी मिलेगी।