राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में एजुकेशन विद् एप्लीकेशन पर दिया जोर

- कहा कि सभी कॉलेजज में नैक मूल्यांकन कंपलशरी, सीबीएसई की तरह होगा एग्जाम पैटर्न

बरेली। उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि पढ़ाई के बाद रोजगार मिले के लिए शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इसका रिजल्ट डेढ़-दो महीने से दिख रहा है। सभी महाविद्यालयों में नैक मूल्यांकन अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को सलाह दिया कि इसे एकेडमिक दृष्टि से देंखे। वह सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रही थी।

एक सा होगा एजुकेशन सिस्टम

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू होगी। इसपर फाइनल मुहर लग चुकी है। इसकी सफलता के बाद निजी विश्वविद्यालयों के साथ बैठक करके वहां भी लागू करने पर काम किया जाएगा। इसके लिए एकेडमिक कैलेंडर भी तैयार किया गया है। जिसके आधार पर ही सीबीएसई की तरह निश्चित समय पर नकल विहीन परीक्षा कराई जाए।

मनमानी पर लगेगा ब्रेक

राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार निजी शिक्षण संस्थान में स्टूडेंट के फीस की एक सीमा निर्धारित कर देगी। उसी आधार पर निजी शिक्षण संस्थानों को फीस लेना होगा। उससे अधिक होने पर सरकार उनपर कार्रवाई करेगी।

अंब्रेला एक्ट तैयार

राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए सरकार ने अंब्रेला एक्ट तैयार किया है। इसमें पढ़ाई से लेकर फीस स्ट्रक्चर सभी बिंदुओं को शामिल किया गया है। संबद्धता के साथ ही सीटें भी तय हो जाएंगी।

सरकार नहीं कुछ कर सकती

राज्यमंत्री ने छात्रसंघ चुनाव पर सवाल पूछे जाने पर किनारा कर लिया। कहा, यह मामला हाईकोर्ट में लंबित है, जिसके कारण फिलहाल सरकार कुछ नहीं कर सकती।

अभी भी हैं दुश्वारियां

आरयू में एमएलसी की चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मीटिंग की। विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रोफेसरों से ज्यादा से ज्यादा मतदाता बनवाने की अपील की। इस दौरान लोकतंत्र का महत्व समझाते हुए बिना किसी दल का नाम लेते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। कहा, 2010 से 2013 लोग यहां तक सोचने लगे थे कि इस तानाशाही से बढि़या अंग्रेजों का शासन था। जिसके कारण उन्होंने सत्ता में बदला किया और उसी का परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने अभी भी दुश्वारियां हैं, जिससे लड़ते हुए सरकार देश को आगे ले जा रही है। इस दौरान एमएलसी की सभी 11 सीटों पर विजय हासिल करने का दावा किया।

24 घंटे का चलेगा सदन

मंत्री ने आरयू में आयोजित मीटिंग में कहा कि 26 नवंबर को विधानसभा की दोनों सदनों में 24 घंटे का सदन चलेगा। इस दौरान संविधान प्रदत्त जो भी अधिकार हैं इनपर चर्चा की जाएगी।

आरयू प्रशासन के साथ की मीटिंग

दोपहर में मंत्री ने आरयू के गेस्ट हाउस में पहुंची। जहां विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक और रजिस्टार से कई बिंदुओं पर अलग से मीटिंग की। साथ ही सुझाव भी दिए।

विज्ञान मॉडलों से स्वास्थ्य प्रबंधन का संदेश

बरेली.इस्लामियां ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी वैज्ञानिक जागरुकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संसाधन प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर मॉडल प्रस्तुत किए.जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर के जैविक कृषि के मॉडल को सराहा गया। इससे पहले मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार ने प्रदर्शनी शुभारंभ किया। इस दौरान डीडीओ शिव कुमार,संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ.प्रदीप कुमार,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ। राजेश प्रकाश.नीता अहिरवार, आरके वर्मा,जगदीश पंत आदि मौजूद रहे।