कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। July 2022 Vrat And Festivals : जुलाई के महीने में सबसे बड़े त्योहार के रूप में आषाढ़ी पूर्णिमा पड़ रही है। आषाढ़ी पूर्णिमा 13 जुलाई दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। सभी गुरुओं को समर्पित पर्व गुरु पूर्णिमा पूरे देश में काफी धूम-धाम से मनाया जाती है। यहां जानें जुलाई महीने के अन्य व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट...

जुलाई 2022

01 जुलाई . शुक्रवार - पुष्य नक्षत्रयुता रथयात्रा ।

03 जुलाई . रविवार - वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

05 जुलाई . मंगलवार - स्कन्द षष्ठी व्रत।

07 जुलाई . गुरूवार- श्री दुर्गाष्टमी व्रत।

10 जुलाई . रविवार - हरिशयनी एकादशी व्रत सबका।

11 जुलाई . सोमवार - सोमवार प्रदोष व्रत। जया पार्वती व्रत।

13 जुलाई . बुधवार - आषाढ़ी पूर्णिमा

14 जुलाई . गुरूवार- श्रावण मास कृष्ण पक्षारम्भ।

16 जुलाई . शनिवार - संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

18 जुलाई . सोमवार - श्री नागपंचमी व्रत।

19 जुलाई . मंगलवार - भौम व्रत, गौरी दुर्गा पूजा।

24 जुलाई . रविवार - कामदा एकादशी व्रत सबका।

25 जुलाई . सोमवार - सोमवार प्रदोष व्रत।

26 जुलाई . मंगलवार - मास शिवरात्रि व्रत।

28 जुलाई . गुरूवार- स्नान - दान - श्राद्धादि की अमावस्या ।

29 जुलाई . शुक्रवार - श्रावण मास शुक्ल पक्षारम्भ।