मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ

दरअसल, विदेश मंत्रालय ने आठ जून से आठ सितम्बर तक चलने वाली चार महीने की मानसरोवर यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। तीर्थ यात्री 20 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस साल यात्री नाथुला और लिपुलेख के रास्ते से यात्रा करेंगे।

मुंबई में बुक की गई UBER कैब का ड्राइवर खड़ा दिखा अरब सागर में, गजब है ये मामला

यात्रा पर खर्च

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि नाथुला दर्रे वाले रास्ते से कैलाश मानसरोवर का यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को करीब दो लाख रुपये का खर्च आएगा। इस यात्रा की अवधि 21 दिन होगी, जिसमें यात्रियों को तीन दिन यात्रा की तैयारी के लिए दिल्ली में बिताना होगा। इसके अलावा उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से यात्रा पर प्रति व्यक्ति करीब 1.6 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।

खर्च पर फैसला नहीं लिया गया है

12 जून से पहले बैच के साथ इस यात्रा की शुरुआत होगी। इस साल भी यात्रा में 18 दल ही जाएंगे, जिसमें एक दल में अधिकतम सीमा 60 यात्रियों की है। इसके अलावा बता दें कि पिछले साल 18 दलों में 919 यात्री शामिल हुए थे। बहरहाल विदेश मंत्रालय ने यात्रा व्यय में वृद्धि के प्रस्ताव पर अभी फैसला नहीं लिया है।

अब भिखारियों को दिया जाएगा कौशल विकास का प्रशिक्षण, इन क्षेत्रों में करेंगे काम

नाथुला दर्रे से कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक

बता दें कि चीन ने पिछले साल डोकलाम में भारत के साथ उपजे विवाद को लेकर नाथुला दर्रे से कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर रोक लगा दी थी। इस विवाद के चलते तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। खैर, आप विदेश मंत्रालय की वेबसाइट kmy.gov.in पर इस बारे में विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

National News inextlive from India News Desk