मुंबई (मिडडे)। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने कुछ हफ्ते पहले अपने सभी प्रशंसकों को चौंका दिया था जब उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी।
यह जोड़ी 30 अक्टूबर को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि काजल के फैंस चाहेंगे कि उन्हें जल्द से जल्द दूल्हे और दुल्हन की पहली तस्वीर देखने को मिले।
शादी से पहले काजल ने बाकी रीति-रिवाजों को खूब इंज्वाॅय किया। हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी तक काजल खूब खुश नजर आईं। इसका सबूत हैं ये तस्वीरें, जिसमें काजल पीले रंग का सूट पहने डांस भी कर रही हैं।
काजल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया था कि, 'मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि मेरी शादी गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को मुंबई में हो रही है। यह एक निजी समारोह होगा जिसमें सिर्फ घर-परिवार के लोग होंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री मोसागल्लू नामक एक फिल्म के लिए तैयार है। फिल्म, जो इतिहास के सबसे बड़े I.T स्कैम में से एक पर आधारित है।
वर्तमान में अंडर-पोस्ट प्रोडक्शन है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, रूही सिंह, नवीन चंद्र और नवदीप बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk