कानपुर। हर वर्ष की परंपरा निभाते हुए एक्ट्रेस काजोल षष्ठी की पूजा के लिए अपनी मां तनूजा, बहन तनीषा मुखर्जी, के साथ मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंची। इस मौके पर उनके साथ चचेरे भाई सम्राट और बहन शरबानी भी उनके साथ तस्वीरें खिंचाते नजर आये।

   durga puja 2019 kajol परिवार के साथ दिखीं दुर्गा पूजा पंडाल में,हर साल आती हैं दर्शन करने

परिवार के साथ दुर्गा पंडाल में पहुंची काजोल काफी खुश दिखीं। इतना ही नहीं उन्होंने बहन और मां से साथ खींची अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया।

durga puja 2019 kajol परिवार के साथ दिखीं दुर्गा पूजा पंडाल में,हर साल आती हैं दर्शन करने

 

लाल रंग की ड्रेस में कजोल पूरी तरह भक्ति के रंग में नजर आयीं। उन्होने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'पूजा का पहला दिन... षष्ठी। ये पहली बार नहीं है कि वे इस मौके पर देखी गई हों बल्कि हर साल अपने वे परिवार के संग दुर्गा पूजा में जाती हैं, और हर साल अलग-अलग पंडालों में दुर्गा माता के दर्शन करती हैं।

durga puja 2019 kajol परिवार के साथ दिखीं दुर्गा पूजा पंडाल में,हर साल आती हैं दर्शन करने

गुलाबी रंग की साड़ी पहने कजोल के साथ बहन तनीषा भी नजर आयीं। वे भी खासी खूबसूरत लग रही थीं। तनीषा अपने अलग अंदाज के लिए काफी फेमस रही हैं। नील और निकी जैसी मूवीज में का कर चुकी तनीषा रियल्टी शो बिग बॉस में भाग ले चुकी हैं। वे इस शो की रनर अप रही थीं। शो में अरमान कोहली के साथ रिलेशन की काफी चर्चा हुई थी।

durga puja 2019 kajol परिवार के साथ दिखीं दुर्गा पूजा पंडाल में,हर साल आती हैं दर्शन करने

भाई सम्राट, मां तनूजा के साथ काजोल। बताते हैं कि  काजोल ने अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' 16 साल की उम्र में साइन की थी। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया था। उनकी मां तनूजा भी अपने समय की कामयाब एक्ट्रेस रही हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk