नई दिल्ली (एएनआई)। अभिनेत्री कंगना रनोट सोमवार को शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के साथ अपने संबंधों में बढ़ते तनाव के बीच मनाली लौट आईं। जाते-जाते कंगना ने कहा मुंबई के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) होने के बारे में उनकी राय आज भी वैसी ही है। तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस ने राउत के साथ ट्विटर पर वार के बाद मुंबई लौटने पर हुई पिछले दिनों हुई घटनाओं को याद करते हुए ट्वीट किया।

जाते-जाते टि्वटर पर छेड़ा राग

कंगना ने लिखा, 'भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं। जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार डर और भय में रह। मेरे दफ्तर के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश हुई। मुझे गालियाँ दी गईं। मुंबई को पीओके कहने पर आज भी मैं उस पर कायम हूं।' एक और ट्वीट में कंगना ने लिखा, 'जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!'

इस बार मैं बच गई
कंगना मुंबई से चंडीगढ़ होते हुए मनाली जाएंगी। चंडीगढ़ पहुंचने पर कंगना ने एक और ट्वीट किया, 'चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी नाम मात्र रह गयी है, लोग ख़ुशी से बधाई दे रेही हैं, लगता है इस बार मैं बच गयी, एक दिन था जब मुंबई में माँ के आँचल की शीतलता महसूस होती थी आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk