नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों ने आज 'भारत बंद' का आह्वान किया है। देश में जगह-जगह दुकानें और बाजार सूनसान नजर आ रहे। हालांकि कहीं-कहीं सबकुछ खुला है। भारत बंद पर कई सितारों ने जहां समर्थन किया है वहीं बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट जो पहले से किसान आंदोलन का विरोध करती आई हैं। आज भी उन्होंने एक ट्वीट के जरिए भारत की संप्रभुता से खिलावाड़ करने वालों पर तंज कसा है।

कंगना रनोट ने किया ट्वीट
'क्वीन' एक्ट्रेस जो सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय हस्तियों में से एक है, ने आध्यात्मिक नेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव के एक वीडियो के साथ अपने विचारों को साझा किया। कंगना ने ट्वीट में लिखा, 'आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं।'कंगना रनोट का भारत बंद पर ट्वीट।

क्यों हो रहा भारत बंद
केंद सरकार ने हाल ही में तीन नए कृषि कानून बनाए हैं जिनके विरोध में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है। इन कानूनों में पहला कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020, दूसरा कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत अश्वासन और कृषि सेवा करार विधेयक, 2020 और तीसरा आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक, 2020 है। सरकार भले ही इन कानूनों को किसानों के हित में बता रही है लेकिन अन्नदाता इन्हें मानने को तैयार हैं। वे बीते 12 दिनों से देश की राजधानी दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार के साथ किसान संगठनों की 5 दाैर की वार्ता भी विफल रही। किसानों के इस भारत बंद का कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिवसेना, सपा समेत कई बड़े राजनैतिक दलों ने समर्थन किया है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk