मुंबई (एएनआई)। बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में एक पुराना वाक्या याद किया जब एक बच्चे के रूप में उनका फिजिकल हैरेसमेंट किया गया था। कंगना ने अपने रियलिटी शो 'लॉक अप' के नए एपिसोड में इसका खुलासा किया। अपने शहर में एक लड़के द्वारा गलत तरीके से छुए जाने को याद करते हुए, कंगना कहा, "इतने सारे बच्चे हर साल इस (फिजिकल हैरेसमेंट) से गुजरते हैं, लेकिन हम सार्वजनिक प्लेटफार्मों पर इसके बारे में बात करने से बचते हैं। हम सभी इससे गुजरते हैं, मैंने भी इसका सामना किया है। मैं छोटी बच्ची थी और हमारे घर के पास एक लड़का था जिसने मुझे अनुचित तरीके से छुआ था। उस समय, मुझे नहीं पता था कि इसका क्या मतलब है, चाहे आपका परिवार कितना भी सुरक्षात्मक क्यों न हो, सभी बच्चे इससे गुजरते हैं।

उम्र में चार साल बड़ा था
कंगना ने आगे बताया, 'एक और बात यह है कि आपको इसके लिए दोषी महसूस कराया जाता है। यह हमारे समाज में बच्चों के लिए एक बड़ा संकट है। उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच का अंतर बताना पर्याप्त नहीं हो सकता है। यह इतना बड़ा संकट बन जाता है। बच्चे मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान हो जाते हैं उन्हें जीवन में अंतहीन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिस लड़के ने मुझे छुआ था, वह उम्र में मुझसे तीन से चार साल बड़ा था, शायद वह अपनी कामुकता की खोज कर रहा था। मगर तब मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं थी।'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk