कंगना रनौत को साइन

जी हां दीपिका पादुकोण आजकल काफी बिजी चल रही हैं। शायद इसीलिए अब वह अपने खास और करीबी निर्देशकों को भी समय नहीं दे पा रही हैं। ऐसे में निर्देशक होमी अडजानिया भी शायद काफी परेशान हैं। जब कि दीपिका ने अपने करियर की बेहतरीन फिल्म 'कॉकटेल' और 'फाइंडिंग फैनी' होमी के निर्देशन में ही की हैं, लेकिन आज दीपिका उन्हें समय नहीं दे पा रही हैं। सूत्रों की माने तो अब निर्देशक होमी अडजानिया ने अपनी अगली फिल्म के लिए कंगना रनौत को साइन कर लिया है। वहीं दीपिका ने भी उनकी अगली फिल्म की स्िक्रप्ट सुनते ही हां कर दी है। हालांकि कंगना भी इस फिल्म की शुरुआत करीब 6 महीने बाद ही शुरू करेंगी।

समय नहीं दे पा रहीं

ऐसे में माना जा रहा है कि निर्देशक होमी अडजानिया अपनी इस फिल्म की शूटिंग साल के आखिरी में ही करेंगे। कहा जा रहा है कि निर्देशक होमी अडजानिया दीपिका से काफी दिनों से अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए डेट मांग रहे थे, लेकिन दीपिका समय नहीं दे पा रही थीं। पहले जब होमी अडजानिया ने उनसे इस बारे में बात की थी तब वह बाजीराव मस्तानी और फिल्म पीकू में व्यस्त थी। इसके बाद वह हॉलीवुड की फिल्म'एक्सएक्सएक्स: द रिटर्न ऑफ सैंडर केज' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह हॉलीवुड के मशहूर एक्टर विन डीजल के साथ शूटिंग कर रही हैं।

inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk