हमीरपुर (एएनआई)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में हुई मुठभेड़ में कानपुर एनकाउंटर मामले के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का करीबी अमर दुबे मारा गया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा अमर दुबे विकास दुबे का सहयोगी था। वह आज हमीरपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। अमर दुबे विकास दुबे का कारीबी शख्स था। हालांकि 8 पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे वारदात के छह दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है। उत्तर प्रदेश पुलिस उसकी तलाश में राजस्थान और मध्यप्रदेश के पुलिस से भी संपर्क है।


विकास दुबे की गिरफ्तारी पर इनाम 2.5 लाख रुपये कर दिया गया
हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। विकास दुबे की गिरफ्तारी पर इनाम 2.5 लाख रुपये कर दिया गया है। पहले यह इनाम 1 लाख रुपये था। पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के पास उन्नाव टोल प्लाजा और लखीमपुर जिले में उसके पोस्टर लगा दिए हैं और राहगीरों से पूछताछ कर रही है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे कानपुर एनकाउंटर मामले का मुख्य आरोपी है। उसने और उसके साथियों ने कथित तौर पर 3 जुलाई की रात को गिरफ्तार करने आई पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। इस दाैरान मुठभेड़ में सर्कल अधिकारी देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी मारे गए।

कानपुर एनकाउंटर : पुलिस के पहुंचने से पहले फरीदाबाद के होटल से भागा विकास दुबे, दिल्ली से एनसीआर तक हो रही तलाश

National News inextlive from India News Desk