-केवाईसी अपडेट के नाम पर भेजा लिंक, क्लिक करते ही निकल गए 20 हजार, दर्ज कराई रिपोर्ट

KANPUR : साइबर क्रिमिनल्स इतने शातिर हैं कि बड़े-बड़े ऑफिसर भी उनके जाल में फंस रहे हैं। कुछ दिन पहले साइबर ठगों ने आईआईटी के रजिस्ट्रार के क्रेडिट कार्ड से 20 हजार की शॉपिंग कर ली थी। इस बार शातिरों ने चकेरी एयरपोर्ट के डायरेक्टर भृगुकांत झा को अपना शिकार बनाया है। उनके साथ 20 हजार की साइबर ठगी हो गई। भृगुवंत का इलाहाबाद बैंक में एकाउंट है। उनके पास अंजान नंबर से कॉल आई थी।

एप डाउनलाेड कर लिया

फोन करने वाले ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताते हुए केवाईसी अपडेट कराने के लिए कहा तो भृगुकांत फंस गए। उसके कहने पर भृगुकांत से any desk aap डाउनलोड किया। इसके बाद उन्होंने जैसे 10 रुपये का भुगतान करने के लिए लिंक पर क्लिक किया तो उनके एकाउंट से 20 हजार निकल गए। भृगुवंत की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं, बर्रा गुंजन विहार में भी पेटीएम केवीईसी अपडेट का झांसा देकर विवेक कुमार वर्मा से 42 हजार की ठगी हो गई। उनको भी साइबर ठग ने लिंक भेजा था। जिस पर क्लिक करते ही एकाउंट से पैसे निकल गए।