- फ्राईडे को भी 5 पेशेंट्स की मौत, सरकारी लैब में ही अब तक 2,148 पेशेंट्स को डेंगू की पुष्टि

KANPUR: सिटी में डेंगू का प्रकोप कम तो नहीं हुआ, लेकिन इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा जरूर 100 के करीब पहुंच गया है। फ्राईडे को भी सिटी में डेंगू से 5 मौतों की सूचना मिली। हैलट इमरजेंसी में तीन और प्राइवेट हॉस्पिटलों में दो पेशेंट्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्याणपुर की 54 साल की विभा ने रावतपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दमतोड़ दिया। जाजमऊ की 8 साल की सोनी की भी लालबंगला स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत हो गई। उसे डेंगू की पुष्टि हुई थी परिजन उसका कांशीराम हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे,लेकिन हालत बिगड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल ले आए। हैलट इमरजेंसी में भी हैरिसगंज के मुनीर शेख (52)की मौत हो गई। उसे सीओपीडी के साथ डेंगू जैसा बुखार था। बिल्हौर के राशिदद(40) और फतेहपुर की सायरा बानो(44) की भी हैलट इमरजेंसी के मेडिसिन वार्ड में मौत हो गई।

दो हजार से ज्यादा डेंगू पेशेंट

सिटी में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से दिए गए दो सरकारी लैबों के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। फ्राईडे को सिर्फ मेडिकल कालेज और उर्सला की लैब से ही 58 पेशेंट्स को डेंगू की पुष्टि हुई। इसी के साथ डेंगू के कुल पेशेंट्स की संख्या 2,148 हो गई है। सीएमओ डॉ.अशोक शुक्ला ने बताया कि डेंगू कंट्रोल करने को लेकर डेंगू दस्तक अभियान शुरू किया गया है। फ्राईडे को 11,647 घरों में जाकर लार्वा सोर्स डिडक्शन एक्टिविटी की गई। इसके अलावा 4 जगहों पर हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए गए।