-पेट्रोल पंप मालिक और एक महिला पर प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर ठगी का आरोप

KANPUR : उर्सला के एक सीनियर डॉक्टर से शातिरों ने 50 लाख की ठगी कर ली। डॉक्टर ने पेट्रोल पंप मालिक और एक महिला पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बर्रा हरदेव नगर निवासी पुरुषोत्तम मिश्रा डॉक्टर है। वह उर्सला में सर्जन हैं। उनका आरोप है कि पंप मालिक महेंद्र प्रताप सिंह और उर्मिला देवी प्रापर्टी डीलर जगदीश के जरिए संपर्क में आए थे। महेंद्र ने एक प्लॉट दिखाकर उनसे 1 करोड़ 6 लाख का सौदा किया था। जिसमें 56 लाख रुपये पंप मालिक को दे दिये थे। जब डॉक्टर ने पंप मालिक से एग्रीमेंट कराने के लिए कहा तो वह टरकाने लगा। दबाव बनाने पर 6 लाख रुपये वापस कर दिया, लेकिन बाकी रकम के लिए वह टरका रहा है। इधर, पंप मालिक ने प्लॉट दूसरे को बेच दिया। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।