- मैकराबर्टगंज में खंबे से करंट उतरने से होमगार्ड की मौत, इलाकाई लोगों ने जमकर किया हंगामा

KANPUR: मैकराबर्टगंज में फ्राईडे सुबह खंबे में करंट उतरने से होमगार्ड की मौत पर हंगामा खड़ा हो गया। घटना से गुस्साए परिजनों और इलाकाई लोगों ने खूब हंगामा किया। बवाल पर पहुंचे पुलिस और केस्को के अधिकारियों ने मुआवजे का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।

मैकराबर्टगंज निवासी होमगार्ड डालचंद्र(55) बादशाहीनाका थाने में डयूटी करता था। घर में पत्‍‌नी सुदामा, बेटा सूरज और चार बेटियां हैं। फ्राईडे सुबह वह किसी काम से घर से निकले थे। तभी सड़क किनारे लगे खंबे में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। इलाकाई लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की और हंगामा करने लगे।

होर्डिग लगाने में लगा करंट,मौत

पीरोड निवासी भोला गुप्ता(23) परमट मंदिर के पास खंबे चढ़ कर होर्डिग लगा रहे थे.तभी उन्हें करंट का जोर का झटका लगा। जिससे वह नीचे गिर पड़े.इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस उसे लेकर उर्सला पहुंची तो डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।