- उम्र खत्म होने के बाद री-रजिस्ट्रेशन न कराने वाले प्राइवेट व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल होगा

- कामर्शियल व प्राइवेट व्हीकल्स ओनर्स को दी गई नोटिस, अगले महीने से शुरू होगी कार्रवाई

KANPUR। पांच साल से फिटनेस न कराने वाले व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा। यह डिसीजन आरटीओ व डिप्टी कमिश्नर ने लिया है। आरटीओ आफिसर्स के मुताबिक सिटी में ऐसे लगभग साढ़े चार हजार व्हीकल है। जिनकी फिटनेस व्हीकल ऑनर्स ने बीते पांच सालों से नहीं कराई है। ऐसे व्हीकल्स की लिस्ट तैयार कर उनके ऑनर्स को नोटिस जारी कर दी गई है। फिटनेस न कराई गई तो अक्टूबर से कार्रवाई शुरू होगी।

ज्यादातर व्हीकल कामर्शियल

एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी के मताबिक पांच साल से व्हीकल का फिटनेस न कराने वाले व्हीकल्स में अधिकतर व्हीकल्स कामर्शियल है। करीब 1000 वह प्राइवेट व्हीकल्स है। जिनकी उम्र खत्म होने के बाद उनके ऑनर्स ने न तो व्हीकल का फिटनेस कराया और न ही री-रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका भी रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया जाएगा।

अनफिट स्कूली व्हीकल्स पर भी

आरटीओ संजय कुमार ने बताया कि जिन स्कूली वाहनों का फिटनेस समाप्त हो चुकी है। साथ ही वह नियमानुसार अपनी उम्र पूरी कर चुके है। उनका भी रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तक कैंसिल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सिटी में एक 50 से अधिक स्कूली व्हीकल्स है।

- 4500 व्हीकल्स, जिनका फिटनेस पांच साल से नहीं हुआ

- 50 ऐसे स्कूली व्हीकल्स, जिनकी उम्र खत्म हो चुकी हैं

- 1000 प्राइवेट व्हीकल का री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया

'' ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की बैठक में पांच साल से व्हीकल का फिटनेस न कराने वाले व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कराने का आदेश दिया है। जिस पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आदित्य त्रिपाठी, एआरटीओ, प्रशासन