-कंपनी ने बंद किया काम, जोन-2 में ही 8 कूड़ा घरों को बनाने का काम पिछले 2 महीने से बंद, कंपनी पर जुर्माना

kanpur@inext.co.in

KANPUR : सिटी में गंदगी और बदबू की बड़ी वजह बन चुके कूड़ा घरों को ढकने का काम अधर में लटक गया है। जोन-1 में पिछले 2 महीने से काम बंद पड़ा है। इस पर कार्यदायी संस्था मेसर्स इंडिया टेक प्रा। लि। पर 10,000 रुपए का जुर्माना किया गया है। अधिशाषी अभियंता रमेश श्रीवास्तव के मुताबिक फूलबाग, तारघर रोड, झकरकटी, देवनगर, भगवतदास घाट समेत 8 कूड़ाघरों को कवर किया जाना था। लेकिन 2 महीने बाद भी इसका काम पूरा नहीं किया गया है। 2 बार ठेकेदार कंपनी को नोटिस भी दिया जा चुका है, लेकिन काम नहीं शुरू हो सका है। कवर न होने से खुले में कूड़ा पड़ने से आसपास बदबू और गंदगी का भंडार हो गया है। इससे निराश्रित जानवर सड़कों पर कूड़ा फैलाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है।