आई ब्रेकिंग

- नगर निगम कंट्रोल रूम में आने वाली कंप्लेन पर जोनल अधिकारी नहीं लेते कोई एक्शन

- सबसे ज्यादा 661 कंप्लेन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, 48 कंप्लेन इंक्रोचमेंट की, 1 महीने से पेंडिंग हैं

kanpur@inext.co.in

KANPUR : नगर निगम की कार्यप्रणाली हमेशा ही आम आदमी को तकलीफ देती है। कानपुराइट्स के लिए शुरू किए गए कंट्रोल रूम सिर्फ सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। सच्चाई ये है कि कंट्रोल रूम के फोन उठते हैं, प्रॉब्लम्स को सुनकर कर्मचारी नोट भी करते हैं, लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं होता है। पहली बार रिपोर्ट में पिछले 1 महीने की 661 कंप्लेन पेंडिंग होने की बात सामने आई है। इसके बाद से जोनल अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि नगर निगम कंट्रोल रूम में रोजाना 12 से 18 कंप्लेन तक आती हैं। बारिश के दौरान इनकी संख्या सबसे ज्यादा होती है।

इंजीनियरिंग की ज्यादा कंप्लेन

नगर निगम के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से जुड़ी सबसे ज्यादा 613 कंप्लेन पेंडिंग हैं। इसके अंतर्गत रोड में गड्ढे, नाला सफाई, रोड निर्माण, नाली निर्माण और फुटपाथ निर्माण की कंप्लेन हैं। इसमें जोन-5 में 274 कंप्लेन पेंडिंग हैं। इसका मतलब ये है कि इन कंप्लेंस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। यही नहीं सिटी में इंक्रोचमेंट की कंप्लेन पर भी कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक महीने से अधिक की 26 कंप्लेन पेंडिंग हैं, जबकि इनकी टोटल पेंडेंसी 48 है।

--------------

नगर आयुक्त के आदेश भी हवा

नगर निगम के लिए सबसे सुविधाजनक कंट्रोल रूम ही है, इसमें हर कोई कॉल कर 24 घंटे अपनी कंप्लेन दर्ज करा सकता है। कंट्रोल रूम में फोन न उठाने पर कुछ दिनों पहले ही नगर आयुक्त ने पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया था। अब फोन तो उठता है, लेकिन जोन के अधिशाषी अभियंता और जोनल अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं देते हैं।

------------

इस प्रकार है पेंडेंसी

जोन पेंडिंग टोटल कंप्लेन

इंजीनियरिंग इंक्रोचमेंट

1 36 1

2 9 13

3 139 11

4 36 4

5 274 5

6 119 14

------------

30 दिनों से अधिक की पेंडेंसी

जोन पेंडिंग टोटल कंप्लेन

इंजीनियरिंग इंक्रोचमेंट

1 25 00

2 00 07

3 118 4

4 6 4

5 244 00

6 100 11

-------------

ये हैं नगर निगम कंट्रोल रूम नंबर्स

0512-2526004, 2526005

--------------

कंट्रोल रूम में आने वाली सैकड़ों कंप्लेन का डिस्पोजल नहीं किया गया है। सभी अधिशाषी अभियंताओं को मामले की जानकारी दे दी है। जल्द से जल्द डिस्पोजल कराने के लिए कहा गया है।

- स्वर्ण सिंह, सहायक नगर आयुक्त व प्रभारी कंट्रोल रूम