-बर्रा निवासी था मृतक, पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया, परिजन शव लेने के लिए मुंबई रवाना हुए

KANPUR :

मुंबई में बर्रा की एक नवविवाहिता ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। मुंबई पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन शव को लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

6 मई को हुइर् थी शादी

बर्रा 8 में हरिओम सिंह राठौर परिवार के साथ किराये पर रहता था। हरिओम के परिवार में पत्नी प्रीति, पिता कैलाश, मां केतकी और दो बहने हैं। हरिओम की छह मई को प्रीति से शादी हुई थी। प्रीति का गौरव सिंह नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रीति ने शादी के बाद भी गौरव से संबंध खत्म नहीं किए, जिसका पता हरिओम को चला तो प्रीति ने गौरव के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। प्रीति हरिओम को अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने मुंबई ले गई। वहां उसने पनवेल में किराये का कमरा लेकर गौरव के साथ मिलकर हरिओम की हत्या कर दी। पड़ोसी की सूचना पर पनवेल पुलिस ने प्रीति और गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

बेटे को मारने की क्या जरूरत थी

पिता कैलाश रोते हुए बोले कि अगर प्रीति को हरिओम के साथ नहीं रहना था तो उसको छोड़ देती। मेरे बेटे को मारने की क्या जरूरत थी।