- महानगर बीजेपी ने किया कांता कर्दम को महापौर का प्रत्याशी

Meerut। महापौर प्रत्याशी को लेकर लखनऊ में चल रही जद्दोजहद शनिवार को समाप्त हो गई। भाजपा ने कांता कर्दम को मेरठ से महापौर का प्रत्याशी घोषित कर दिया। देर शाम लखनऊ से महापौर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी हुई। प्रत्याशी घोषित होते ही कांता कर्दम की घर बधाई देने वालों को तांता लगने लगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष है कांता कर्दम

वर्तमान में कांता कर्दम भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर हैं। कांता कर्दम हस्तिनापुर से 2007 में विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके अलावा कांता कर्दम महिला मोर्चा प्रदेश में मंत्री के पद पर भी रही हैं।