मुंबई (एएनआई)। 28 अक्टूबर, 2021 का दिन सुपरस्टार शाहरुख खान के परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए हमेशा खास रहेगा क्योंकि उनके 23 वर्षीय बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई थी। मुंबई उच्च न्यायालय ने आर्यन को जमानत दे दी है। कई लोगों ने इस खबर का जश्न मनाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। फिल्म निर्माता और शाहरुख के लंबे समय के दोस्त करण जौहर उनमें से एक थे।

करण ने शेयर की एक तस्वीर
करण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शाहरुख के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर में दोनों को एक दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इसे रेड हार्ट इमोजी के साथ कैप्शन दिया। दरअसल, आर्यन को अपना मानने वाले करण उन चंद लोगों में शामिल थे, जो शाहरुख की गिरफ्तारी की खबर सुनकर उनके घर मन्नत पहुंचे थे।

20 दिनों से जेल में हैं आर्यन
आर्यन को मुंबई क्रूज ड्रग्स जब्ती मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद 20 दिनों से अधिक समय तक आर्थर रोड जेल में रखा गया था। इस महीने की शुरुआत में मजिस्ट्रेट अदालत और विशेष एनडीपीएस अदालत दोनों ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी, जिसके बाद आर्यन ने तत्काल जमानत की सुनवाई के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां उन्हें बेल मिल गई।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk