कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Karan Singh Grover: बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर हाल ही में फिल्म फाइटर में नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, आकर्ष अलग और संजीदा शेख भी लीड रोल में थे। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई करनी शुरू कर दी और ये सिलसिला अभी भी जारी है। इसी बीच एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने बताया कि वो इस फिल्म को बिलकुल नहीं करना चाहते थे। इसका कारण उनकी बेटी की बीमारी थी। जिसने करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को अंदर तक झंझोर के रख दिया था।

बिपाशा को कहा शेरनी
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने 2022 में अपनी बेटी को वेलकम किया, जिसका नाम कपल ने देवी रखा है। जब देवी महज तीन महीने की थी तब कपल को उसके दिल में दो छेद होने की बात लगी है। हालांकि, अब उनकी लाडली बेटी सक्सेसफुल सर्जरी के बाद एकदम ठीक हैं। लेकिन करण ने बताया कि, इस बीमारी के बारे में पता लगते ही मुझमें इतनी भी हिम्मत नहीं थी कि मैं 'फाइटर' की शूटिंग के लिए जाऊं। मैं चीजें हैंडल नहीं कर पा रहा था पर मेरी बीवी एक शेरनी है, उसने मुझे और मेरी बेटी दोनों को काफी अच्छे से संभाला है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk