तैमूर को करीना ले पहुंची शूट पर

खबरों के मुताबिक एक एड शूट फिल्माने के लिए करीना कपूर खान को महबूब स्टूडियो पहुंचना था। करीना वहां जाते हुए अकेले नहीं स्पॉट की गईं बल्कि साथ में बेटे तैमूर को भी ले गईं। करीना तैमूर को अपनी गोद में उठाए हुए स्टूडियो की ओर बढ़ रही हैं। करीना जिस तरह से हर जगह तैमूर को साथ लेकर पहुंच जाती हैं उसे देख कर तो यही लगता है कि वो अभी से तैमूर को बॉलीवुड स्टार बनने की बारीकियां सिखा देगीं। आज करीना तैमूर को अपनी शूटिंग साइट पर भी साथ लेकर पहुंच गईं।

तैमूर फिर नजर आए मॉम करीना कपूर की गोद में इस नए स्पोर्टी लुक में,देखें तस्वीरें

इस अंदाज में तैमूर आए नजर

तैमूर जहां भी जाते हैं अक्सर आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। करीना और सैफ अली खान बेशक उनके साथ होते हों पर पूरी लाइमलाइट तैमूर अपने ही नाम कर लेते हैं। करीना के एड शूट पर जाते वक्त भी यही हुआ। तैमूर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। तैमूर इस बार फिर से हमेशा की तरह एक नए अंदाज में नजर आए। तैमूर ने मॉम करीना की गोद में होने के समय ब्लू कलर का ट्रैक पैंट और ब्लू कलर की टी शर्ट पहन रखी थी। इसके साथ तैमूर ने पैरों में वाइट कलर के नाइक के शूज पहन रखे थे। तैमूर अपने इस नए लुक में काफी स्पोर्टी दिखे।

तैमूर फिर नजर आए मॉम करीना कपूर की गोद में इस नए स्पोर्टी लुक में,देखें तस्वीरें

वजन कम करने के लिए करीना ने खुद पर किए जुल्म

करीना कपूर इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना फिल्मों में अपने किसी भी किरदार में रंग भरने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म टशन में भी डायरेक्टर्स को फिल्म के लिए एक्ट्रेस के जीरो साइज फिगर की जरुरत थी। करीना ने इस फिल्म के लिए जीरो साइज फिगर बनाया भी। उस वक्त कुछ लोगों को करीना जीरो फिगर में पसंद आईं तो कुछ को नहीं। कुछ लोगों का ये भी कहना था कि ऐसा फिगर बनाने के लिए एक्ट्रेस ने खुद के ऊपर काफी जुल्म किए होगें। फिलहाल आप इन बातों को किनारे कर तैमूर की तस्वीरें देखिए।

तैमूर फिर नजर आए मॉम करीना कपूर की गोद में इस नए स्पोर्टी लुक में,देखें तस्वीरें

तैमूर के जन्म के बाद करीना ने ऐसे की थी वापसी

तैमूर के पैदा होने के बाद से ही करीना कपूर काफी वजनी हो गई थीं। करीना ने तैमूर के जन्म के बाद खुद को फिर से फिट करन के लिए काफी मेहनत करना शुरु कर दिया था। लगातार घंटों जिमिंग करके करीना ने अपने आप को फिट किया फिर बॉलीवुड में फिल्म वीरे दी वेडिंग से दोबारा शुरुआत की। बता दें की घंटों जिम में मेहनत करके करीना ने अपना एक्स्ट्रा वजन सिर्फ कुछ ही महीनों में कम कर लिया। करीना की इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तिलसानिया लीड एक्ट्रेसेज हैं।

तैमूर फिर नजर आए मॉम करीना कपूर की गोद में इस नए स्पोर्टी लुक में,देखें तस्वीरें

इन तस्वीरों को देखकर नन्हें तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा हुए बिना नहीं रह पाएंगे

जानें क्यों, सैफ ने तैमूर को बताया शराब पीकर चलने वाला बच्चा?

जानें क्यों, वैकेशन से लौटने के बाद मुंह लटकाये नजर आये तैमूर

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk