नई दिल्ली (एएनआई)। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने रविवार को अपने बच्चों के साथ मदर्स डे सेलीब्रेट किया। करीना ने सोशल मीडिया पर अपने दोनों बेटों की एक सुंदर तस्वीर शेयर की। इसमें तैमूर अपने छोटे भाई को गोद में लिए हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ एक मैसेज दिया जिसमें उन्होंने व्यक्त किया कि कैसे उनके दो बेटे COVID-19 महामारी के इस कठिन समय में उनकी आशाओं को जीवित रखते हैं।

करीना ने बेटो को बताया कल की उम्मीद
करीना ने लिखा, 'आज उम्मीद पर पूरी दुनिया कायम है और ये दोनों मुझे एक बेहतर कल के लिए आशा देते हैं। आप सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं।' करीना की बहनों करिश्मा कपूर, रिद्धिमा साहनी कपूर सहित लाखों फाॅलोवर्स ने इस पोस्ट को पसंद किया। बता दें करीना के छोटे बेटे की यह पहली तस्वीर है जिसमें उसके चेहरे की झलक दिख रही। करीना और सैफ ने इस साल 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अक्टूबर 2012 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों ने कुछ साल तक डेट किया। इस जोड़ी ने चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया।

करीना के पास ये फिल्में हैं लाइन में
वर्क फ्रंट की बात करें तो, करीना कपूर जिनकी पिछली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' थी, अगली बार आमिर खान के साथ सह-अभिनीत 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देगी। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड क्लासिक 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। 'लाल सिंह चड्ढा&य के अलावा, करीना करण जौहर की पीरियड फिल्म 'तख्त&य में भी नजर आएंगी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk