यह भी जानें

-86 भारतीय सैनिक तीन जाट बटालियन के इस युद्ध में हुए थे शहीद

-550 सैनिकों की थी तीन जाट बटालियन

-1965 में युद्ध के बाद मिला था महावीर चक्र

2013 में 87 साल की उम्र में कर्नल हेयडे का हुआ निधन

-6 से 7 सितंबर की रात को पहली बार डोगराई पर जमाया था कब्जा

BAREILLY: शहीदों की भूमि हिंदुस्तान में जहां कई शूरवीरों ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद हों या फिर मेजर शैतान सिंह। कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने अदम्य साहस से दुश्मनों के दांत खट्टे किए थे। कारगिल दिवस के मौके पर हम आपको बरेली जाट रेजीमेंट के एक ऐसे ही अफसर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने साथियों के साथ सन् 1965 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तानियों को खदेड़ा था। बरेली जाट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल डेसमेंड ई हेयडे का जन्म तो आयरलैंड में हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उनके दिल में हिंदुस्तान बसता था।

1200 पाकिस्तानियों को खदेड़ा
1965 में हुई वॉर में वह जाट रेजीमेंट में बतौर सीओ कमान संभाल रहे थे। उन्होंने महज अपने 550 सैनिकों की बटालियन से ही 1200 पाकिस्तानियों को देश की सरहद से खदेड़ दिया था। इसमें 86 भारतीय सैनिक लाहौर के बाहरी इलाके डोगराई में भारतीय ध्वज को उठाए जाने से पहले एक बेहतर किलेबंद पाकिस्तानी से लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित
1965 के भारत-पाक युद्ध में कर्नल हेयडे के साहसिक काम के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधा कृष्णन ने महावीर चक्र से सम्मानित किया। जाट रेजीमेंट में आज भी उन्हें डोगराई के हीरो के नाम से जाना जाता है।

बरेली से है पुराना नाता
हेयडे का बरेली से काफी जुड़ाव रहा है। बरेली में तीन जाट रेजीमेंट में डेसमेंड हेयडे बतौर युवा अफसर कार्यरत रहे। यहां लंबे समय तक रहने के कारण उनकी दोस्ती एक अधिकारी शीला नाम की युवती से हो गई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। शीला मूल रूप से गढ़वाल के कोटद्वार की रहने वाली थीं।

जेआरसी में लगी है पेंटिंग
भारत की नागरिकता लेकर सेना में रहकर देश सेवा करने वाले कर्नल डेसमेंड की क्षमता के कायल वैसे तो कई हैं, लेकिन उनसे प्रभावित होकर फेमस चित्रकार एमएफ हुसैन ने उनकी एक पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग आज भी बरेली के जेआरसी म्यूजियम में रखी है। इसके अलावा युद्ध के दौरान उपयोग में ली जाने वाली पानी की बोतल जिस पर गोली लगी है, उसे भी म्यूजियम में जगह दी गई है।

National News inextlive from India News Desk