कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Kargil Vijay Diwas 2023 : कारगिल विजय दिवस कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे भारत में 26 जुलाई को मनाया जाता है। 1999 में लद्दाख में उत्तरी कारगिल जिले की पर्वत चोटियों पर पाकिस्तानी सेना ने जो कब्जा किया था, उसे हटाने के लिए कारगिल युद्ध हुआ। 26 जुलाई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना से सेना की चोटियों को पुनः प्राप्त किया और ऊंचाई वाले कारगिल पर तिरंगा फहराया। इस विशेष दिन पर सैन्य प्रतिष्ठानों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों और समारोहों का आयोजन किया जाता है।

पाकिस्तान व भारत के बीच हुआ था युद्ध
कारगिल का युद्ध देश ही नहीं पूरी दुनिया में चर्चित है। यह साल 1999 में मई और जुलाई महीने के बीच कश्मीर स्थित लद्दाख के कारगिल जिले में पाकिस्तान व भारतीय सेना के बीच लड़ा गया था।

भारत की चाैकिया पर कब्जा किया था
कारगिल युद्ध कश्मीर क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान के बीच वास्तविक सीमा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भारतीय हिस्से में पाकिस्तानी सैनिकों और सशस्त्र विद्रोहियों की घुसपैठ पर शुरू हुआ था।

इस युद्ध ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा
इस युद्ध ने पूरी दुनिया का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि यह भारत और पाकिस्तान के बीच प्रत्यक्ष, खुले युद्ध का पहला उदाहरण था क्योंकि इसके पहले 1998 में दोनों देशों ने परमाणु परीक्षण किए थे।

विषम परिस्थितियों में विशेष लड़ाई लड़ी
इस युद्ध ने भारतीय सैनिकों की बहादुरी, दृढ़ संकल्प और बलिदान को प्रदर्शित किया, जिन्होंने पाकिस्तान द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए विषम परिस्थितियों में विशेष लड़ाई लड़ी।

युद्ध में पाक का प्लान काफी सीक्रेट था
कारगिल युद्ध में पाक का प्लान काफी सीक्रेट था। पाकिस्तान सेना के प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सूचित किए बिना ही लड़ाई की योजना बनाई थी।

पाकिस्तान ने खुद को विशेष स्थानों पर रखा
कश्मीर के भारतीय-नियंत्रित खंड में, पाकिस्तान ने विभिन्न स्ट्रेटजी प्वाइंट पर कब्जा कर खुद को महत्वपूर्ण स्थानों पर रखा। हालांकि भारत ने सबसे पहले परिवहन मार्गों पर कब्जा करके जवाब दिया।

भारतीय सेना ने स्थानीय चरवाहों की मदद ली
इसके बाद भारतीय सेना ने स्थानीय चरवाहों की मदद ली। उनके द्वारा प्रदान की गई खुफिया जानकारी के आधार पर आक्रमण के बिंदुओं की पहचान करते हुए वायु सेना की मदद से बड़ा हमला किया था।

भारत ने 26 जुलाई को युद्ध का समापन किया
भारतीय सेना ने जुलाई के आखिरी सप्ताह में 26 जुलाई को युद्ध का समापन किया। इस दिन ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान द्वारा हथियाई गई चौकियों पर वापस कब्जा करके भारतीय झंडा फहराया था।

तब से ही कारगिल विजय दिवस मनाया जाता
हालांकि भारतीय सेना को यह जीत भारी कीमत पर मिली। करीब दो महीने चले कारगिल युद्ध में कई भारतीय सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। इसके बाद से ही कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
Kargil Vijay Diwas 2023 : 26 जुलाई को मनाते हैं कारगिल विजय दिवस, जानें पाकिस्तान के रचे युद्ध में भारत को कैसे मिली थी जीत

Kargil Vijay Diwas 2023 Wishes Images Quotes: वीरों के बलिदान को याद कर दिलों में जगाएं देशभक्ति का जोश, शेयर करें ये खास मैसेज और कोट्स

National News inextlive from India News Desk