कानपुर। 25 जून 1974 को जन्मी करिश्मा कपूर अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। बचपन से ही, करिश्मा एक अभिनेत्री के रूप में फिल्म उद्योग में काम करने की इच्छुक थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री में आ गई। वह केवल 17 साल की थीं जब उन्होंने हरीश कुमार के साथ फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में शुरुआत की। ये फिल्म उनकी 21 जून को रिलीज हुई थी। बाॅलीवुड डेब्यू के 29 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस ने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी।सलमान खान के साथ करिश्मा कपूर। फोटोः मिडडे

सलमान और गोविंदा के साथ सुपरहिट रही जोड़ी

करिश्मा कपूर ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने 1994 में कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना', 1999 में 'बीवी नंबर 1', 'हम साथ साथ हैं' और 2000 में 'दुल्हन हम ले जाएंगे' और 'चल मेरे भाई' सहित कई फिल्मों में सलमान के साथ अभिनय किया। सलमान के अलावा 1990 के दशक के शुरुआती दौर में करिश्मा ने गोविंदा के साथ भी कई फिल्मों में काम किया। गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी काफी फेमस थी। दोनों ने एक दर्जन से अधिक फिल्मों में एक-साथ अभिनय किया, जिनमें से कुछ चर्चित फिल्में राजा बाबू (1994), खुद्दार (1994), दुलारा (1994), कुली नं 1 (1995), साजन चले ससुराल (1996) और हीरो नं 1 (1997) है, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लाॅक बस्टर रहीं।गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर। फोटोः मिडडे

आमिर खान के साथ दिया किस सीन

करिश्मा ने आमिर खान के साथ पहली और आखिरी बार फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में काम किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें आमिर और करिश्मा के बीच एक किस सीन भी था, जो 90 के दशक में सबसे लंबा किस सीन माना जाता था। फिल्म ने कई रिकाॅर्ड बनाए। यही नहीं करिश्मा ने इस फिल्म के लिए अपना पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता था।आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर। फोटोः मिडडे

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता

यही नहीं इस खूबसूरत एक्ट्रेस की अजय देवगन संग भी खूब जोड़ी जमी। एक्शन-रोमांस जिगर, संग्राम और सुहाग जैसी कई फिल्मों में अजय देवगन के साथ अभिनय किया। साल 2000 में, खालिद मोहम्मद की फिजा में उनके प्रदर्शन के लिए करिश्मा ने अपना दूसरा फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके प्रदर्शन को बहुत सराहा गया।अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर। फोटोः मिडडे

निजी जिंदगी में रही उथल-पुथल

निजी जिंदगी की बात करें तो, करिश्मा कपूर की पहले अभिषेक बच्चन से इंगेसजमेंट हुई थी। दोनों की सगाई अक्टूबर 2002 में हुई, उसी दिन अमिताभ बच्चन का 60वां जन्मदिन भी था। हालांकि, चार महीने बाद फरवरी 2003 में ये सगाई टूट गई। इंगेजमेंट टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने अपने दादा स्वर्गीय राज कपूर के आर के कॉटेज में 2003 में उद्योगपति संजय कपूर से शादी की। 2005 में करिश्मा ने एक बेटी को जन्म दिया और 2010 वह दूसरी बार मां बनी। बाद में करिश्मा का संजय से भी तलाक हो गया। फिलहाल करिश्मा अकेले ही दोनों बच्चों को पाल रही हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk