कानपुर। आज देश भर में करवा चौथ का पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा है, वो सभी चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। करवा चौथ की धूम मायानगरी मुंबई में भी देखने को मिल रही है। आज रवीना टंडन से लेकर शिल्पा शेट्टी और तमाम सेलेब्रिटीज अनिल कपूर के घर पर करवा चौथ सेलीब्रेट करने के लिए पहुंची हुई हैं।

करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के प्रेम का प्रतीक, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस व्रत में चंद्र दर्शन का विशेष महत्व है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मेरठ व आगरा में चंद्रोदय का समय खगोल विज्ञान केंद्र पर उपलबध जानकारी के मुताबिक दिया जा रहा है।

आगरा में चंद्रोदय का समय

ताजनगरी आगरा में चंद्रोदय शाम 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।

 

बरेली में चंद्रोदय का समय

नाथनगरी बरेली में चंद्रोदय शाम 8 बजकर 08 मिनट पर होगा।

 

गोरखपुर में चंद्रोदय का समय

पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर गोरखपुर में चंद्रोदय शाम 7 बजकर 55 मिनट पर होगा।  

कानपुर में चंद्रोदय का समय

उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्रियल सिटी कानपुर में चंद्रोदय शाम 8 बजकर 04 मिनट पर होगा।  

लखनऊ में चंद्रोदय का समय

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चंद्रोदय शाम 8 बजकर 05 मिनट पर होगा।

 

मेरठ में चंद्रोदय का समय

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर मेरठ में चंद्रोदय शाम 8 बजकर 14 मिनट पर होगा।

 प्रयागराज में चंद्रोदय का समय

संगमनगरी प्रयागराज में चंद्रोदय शाम 8 बजकर 04 मिनट पर होगा।

 

वाराणसी में चंद्रोदय का समय

बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में चंद्रोदय शाम 7 बजकर 59 मिनट पर होगा।