डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Karwa Chauth 2021 : करवा चाैथ का व्रत इस साल 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस वर्ष करवाचौथ पर एक विशेष शुभ योग बन रहा है। 24 अक्टूबर रविवार के दिन सुबह 3:01 पर शुभ मुहुर्त प्रारंभ होगा और 25 अक्टूबर को प्रातः 5:43 तक रहेगा। यह योग कई वर्षों के बाद आ रहा हैं। करवा चौथ का व्रत रोहिणी नक्षत्र में हो रहा है जो कि अतिशुभ हैं। रोहिणी नक्षत्र का चंद्रमा बहुत अच्छा माना जाता हैं। इस वर्ष चंद्रदेव शुभ एवं फलदायी स्थितियों की वर्षा करेंगे। इस तरह से सुहागिनी स्त्रियों के पति की लंबी आयु के साथ हर क्षेत्र में विशेष उन्नति का योग बनेगा। सुहागिनी स्त्रियां अपने व्रत के प्रभाव से पति को विशेष उन्नति की ओर ले जाने में सफल होगीं। देवी-देवताओं का आशीर्वाद इनके पत्नि के ऊपर बना रहेगा।

चंद्र दर्शन
8 बजकर 7 मिनट पर चंद्र दर्शन हो सकता है। इस दाैरान चांद की पूजा और अर्घ देने से विशेष लाभ होगा। इसके बाद ही पति के हाथों महिला कुछ खाकर जल का सेवन करके पारण करेंगी। इस बार का व्रत विशेष महात्म एवं शुभता लिये हुए है। इसलिए सुहागिनी महिलाएं को प्रयास करना चाहिए कि इस बार का करवा चौथ का व्रत अवश्य करें। पति-पत्नि के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ होगें। आपसी तनाव में कमी आयेगी। एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा। आपस में रागात्मक संबंध विकसित होंगे।

कब करें व्रत
विवाह के प्रारम्भ से 12 से 16 वर्ष तक निरन्तर करवाचौथ का व्रत करने से स्त्रियां आजीवन सुहागिनी बनी रह सकती हैं। चाहे तो स्त्रियां आजीवन यह व्रत कर सकती हैं । इस व्रत में महादेव की पूजा के साथ पार्वती की पूजा एवं गणेश जी की पूजा का विशेष महात्म हैं। इस पूजा से पति-पत्नी का लंबे समय का साथ बना रहता हैं। पति लंबी आयु को प्राप्त होता हैं और धन धान्य से सम्पन्न होता है। जीवन में खुशियों का आगमना होता है।

डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Karwa Chauth 2021 : कब है अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चाैथ, जानें निर्जला रखे जाने वाले इस व्रत के बारे में

Karwa Chauth 2021 : इस तरह शुरू हुआ करवा चाैथ का व्रत, जानें इसका इतिहास और महत्व

Karwa Chauth 2021 : करवा चाैथ व्रत में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जानें क्या करे और क्या न करें

Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ पर वर्षों बाद बन रहा है विशेष योग, पढ़ें चांद की पूजा और अर्घ देने का शुभ मुहूर्त